फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Navratri 2025 Laung Upay Simple Clove Remedies to Remove All Obstacles by Maa Durga

Navratri 2025 Laung Tips: नवरात्रि में लौंग के करें ये उपाय,मां दुर्गा दूर करेंगी हर परेशानी

Sat, 27 Sep 2025 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 10:20 AM IST
सार

Laung Ke Upay: नवरात्रि के पावन अवसर पर लौंग का उपयोग पूजा-पाठ में अत्यंत शुभ माना जाता है। लौंग और पान के पत्ते का भोग मां दुर्गा को प्रिय है और इसका प्रयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह घर में सुख, समृद्धि और धन भी लाता है।

विज्ञापन
Navratri 2025 Laung Upay Simple Clove Remedies to Remove All Obstacles by Maa Durga
शारदीय नवरात्रि पर करें लौंग के उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Navrarti Laung Ke Upay: नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें विशेष भोग अर्पित करते हैं। इस दौरान लौंग और पान के पत्ते का भोग मां को अति प्रिय माना गया है। लौंग का प्रयोग न केवल स्वास्थ्य और ताजगी के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पूजा-पाठ में भी विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: शनि पर सूर्य की दृष्टि से इन पर बरसेगा धन और मिलेगी अपार सफलता
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में लौंग से जुड़ी कुछ सरल और आसान उपाय करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। ये उपाय न केवल मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद का संचार भी करते हैं। ऐसे में लौंग के ये उपाय नवरात्रि में करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं लौंग से जुड़े उपायों के बारे में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Grah Gochar October 2025: अक्तूबर में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, मिथुन समेत इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

लौंग से जुड़े सरल उपाय 

  • नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की आरती के समय दिए की बाती में दो लौंग रख दें। इसके बाद बाती में घी डालकर आरती करें। लौंग से निकलने वाला धुआँ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।
  • अगर किसी को नौकरी या कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही है, तो नवरात्रि में लौंग का जोड़ा लेकर सिर से पैर तक सात बार वारें। इसके बाद लौंगों को लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा के सामने अर्पित कर दें। यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करने और उन्नति की राह खोलने में मदद करता है।
  • घर में कलह, झगड़ा या बार-बार आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो नवरात्रि के दौरान हर शाम घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय घर में सुख-शांति लाने और संकटों से राहत पाने में लाभकारी होता है।
  • नवरात्रि के दिनों में एक लाल कपड़े में लौंग का जोड़ा रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित करें। इसके बाद इस पोटली को अपने धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी में राहत मिलती है।
  • यदि किसी की कुंडली में राहु-केतु का अशुभ प्रभाव है, तो नवरात्रि में लौंग का दान मंदिर में जाकर करें। मंदिर में दो लौंग रखें और इसे अर्पित करें। इस उपाय को नवरात्रि से शुरू करते हुए हर शनिवार कम से कम 11 शनिवार तक करें। यह उपाय अशुभ प्रभाव कम करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed