फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को अचानक लाभ और करियर में नए मौके के संकेत

Mon, 24 Aug 2026 03:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 03:42 PM IST
सार

चंद्रमा 25 अगस्त को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो यहां पर 27 अगस्त को दोपहर तक रहेंगे फिर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में मन, भाव और चंचलता का कारक ग्रह माना जाता है।

विज्ञापन
moon transit in makar rashi chandrama gochar impact on these 4 zodiac sign
Chandrma Gochar - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। चंद्रमा मन का कारक होता है जिससे इसका प्रभाव जातक के मन पर होता है। चंद्रमा 25 अगस्त को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो यहां पर 27 अगस्त को दोपहर तक रहेंगे फिर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में मन, भाव और चंचलता का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा का शनि की राशि मकर में गोचर करने से कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा के मकर राशि में गोचर से व्यक्ति के अंदर अनुशासन, गंभीरता और जिम्मेदारी आती है। इससे जातकों की निर्णय करने की क्षमता में मजबूती आती है। आइए जानते हैं चंद्रमा के गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगी।

 
moon transit in makar rashi chandrama gochar impact on these 4 zodiac sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मकर राशि में चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। इस राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक से ध प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश संबंधी मामलों में आप आपको फायदा हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। 
 
moon transit in makar rashi chandrama gochar impact on these 4 zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर और प्रेम संबंधी मामलों में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही मजबूत रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moon transit in makar rashi chandrama gochar impact on these 4 zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल  कर सकते हैं और आपकी रूकी हुई योजनाओं में गति आएगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यों में बड़ी सफलता प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
moon transit in makar rashi chandrama gochar impact on these 4 zodiac sign
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर अच्छा और शुभ रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी के लिए बेहतर संकेत हैं, जिससे बिजनेस में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जो लोग भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं उनको उसमें कामयाबी मिल सकती है। 

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

Jadatva Yog 2026: बुध-केतु का बना जड़त्व योग, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed