फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Virgo Impact On Leo Zodiac Signs

Mangal Gochar 2025: मंगल का कन्या राशि में गोचर, जानिए सिंह राशि वालों पर प्रभाव

Tue, 29 Jul 2025 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

Mangal Gochar 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलदेव उनके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन और कुंटुंब का होता है, ऐसे में मंगल के दूसरे भाव में आने पर आपके आर्थिक मामलों में इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Virgo Impact On Leo Zodiac Signs
मंगल का कन्या राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Mangal Gochar 2025: साहस, पराक्रम, भूमि, भवन और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल अब सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए बुधदेव के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। मंगलदेव एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं ऐसे में यह कन्या राशि में 13 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। कन्या राशि में मंगल के आने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं भूमिपुत्र मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


Hariyali Teej 2025: इन 3 राशियों पर है शनि की कड़ी नजर, हरियाली तीज पर जरूर करें ये उपाय
विज्ञापन


सिंह राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलदेव उनके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन और कुंटुंब का होता है, ऐसे में मंगल के दूसरे भाव में आने पर आपके आर्थिक मामलों में इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आय के स्त्रोतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल  का कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की जेब पर पड़ेगा असर

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
-
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। 
- मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। 
- मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। 
- भूमिपुत्र मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं, जबकि कर्क राशि में नीच के होते हैं।
- मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। 
- जिन जातकों की कुंडली मंगल शुभ स्थान पर और शुभ ग्रहों को प्रभाव में होते हैं ऐसा व्यक्ति बहुत ही निडर और साहसी होता है। 
- मंगल ग्रह के अशुभ स्थिति में होने पर जातक को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति का दांपत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed