फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Makar Varshik Rashifal 2024 Predictions Capricorn Yearly Horoscope Makar Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega

Makar Rashifal 2024: मकर राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Sat, 06 Jan 2024 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 Jan 2024 09:55 AM IST
सार

Capricorn Yearly Horoscope 2024 Predictions In Hindi: वर्ष का आरंभ ही आपके लिए नई-नई चुनौतियां पेश करेगा। अशुभ ग्रह गोचर कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा से देंगे। इन सबके बावजूद आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

विज्ञापन
Makar Varshik Rashifal 2024 Predictions Capricorn Yearly Horoscope Makar Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर राशि 2024

विज्ञापन

भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शुभ अंक- 08
राशि स्वामी- शनिदेव
शुभ तारीखें- 08,17, 26
शुभ माह- जनवरी, अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर
शुभ दिन- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग- पीला, हरा, काला
शुभ रत्न- नीलम, हीरा और पन्ना

Makar Rashifal 2024: वर्ष का आरंभ ही आपके लिए नई-नई चुनौतियां पेश करेगा। अशुभ ग्रह गोचर कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा से देंगे। इन सबके बावजूद आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग और काफी दिनोंका दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति का योग बनेगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो नयावर्ष उस दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। प्रेमसंबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। वर्षपर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।

जनवरी- आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करें।
फरवरी- पराक्रम की वृद्धि होगी। सफलताओं का दौर चलता रहेगा किंतु पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा।
मार्च- वैवाहिक वार्ता में और समय मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय बेहतरीन। रोजगार की दिशा में कियागया प्रयास सार्थक रहेगा।
अप्रैल- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
मई- सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। प्रेम-संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम-विवाह का निर्णय भी कर सकते हैं।
जून- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विज्ञान के छात्रों के लिए समय बेहतरीन। मकान-वाहन का क्रय भी कर सकते हैं, योग बेहतर है।
जुलाई- जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।

विज्ञापन

अगस्त- शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध और मजबूत बनेगा।
सितंबर- गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। कोर्ट के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में हैं। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
नवंबर- दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। ससुराल पक्ष से भी मतभेद बढ़ने न दें।
दिसंबर- लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।

जब आप मुस्करा उठेंगे
सितंबर-अक्टूबर में गोचर-ग्रहों का शुभ प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। इस अवधि में आप जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप सुखद परिस्थितियां आपको मुस्कराने पर विवश कर देंगी।

उपाय- वर्षपर्यंत शनिदेव की आराधना करना, पीपल का वृक्ष लगाना, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करने से शनिदेव के अशुभ प्रभाव शुभप्रभाव में परिवर्तित  हो जाएंगे। शनिदेव आपकी प्राण वायु हैं इन्हें ही प्रसन्न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed