{"_id":"5b126bf24f1c1bf96e8b5ef9","slug":"kundali-tell-us-when-become-a-millionaire-in-our-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपकी कुंडली में है करोड़पति बनने के योग, ऐसे पहचानें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
क्या आपकी कुंडली में है करोड़पति बनने के योग, ऐसे पहचानें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ढ़ेर सारी धन-दौलत हो ताकि वह अपना जीवन बढ़िया से बिता सके। करोड़पति बनने के लिए एक तो लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और दूसरी तरफ किस्मत का साथ यानि कुंडली में ऐसे योग होने चाहिए जिससे धनवान हो सके। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी कुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं जिनसे पता चल सकता है कि व्यक्ति धनवान बनेगा या नहीं। आइए जानते है इन्हीं योग के बारे में।
विज्ञापन
किसी की कुंडली में धनवान बनने का योग तब होता है जब कुंडली में मंगल चौथे, सूर्य पांचवें और गुरु 11वें भाव में होता है। ऐसे लोगों को भूमि संबंधी कामकाज से ढ़ेर सारा धन मिलता है।
विज्ञापन
धनवान बनने का दूसरा योग तब होता है जब 11वें या 10वें भाव में सूर्य, चौथे और पांचवें भाव में मंगल हो व्यक्ति करोड़पति बनता है।
जिस जातक की कुंडली में शनि, बुध और शुक्र एक साथ एक भाव में होते हैं उस व्यक्ति को व्यापार में उन्नति मिलती है और वह अपार संपत्ति बना लेता है।
कुंडली में दसवें भाव का स्वामी वृषभ या तुला राशि में मौजूद हों और शुक्र या सातवें भाव का स्वामी दसवें भाव में हो तो व्यक्ति विवाह के बाद व्यक्ति धनवान बनता है।
विज्ञापन
कुंडली में अगर शनि जब तुला, मकर या कुंभ राशि में होता है, तब व्यक्ति करोड़पति बनता है।
कुंडली के सातवें भाव में मंगल या शनि मौजूद हों और ग्यारहवें भाव में शनि, मंगल या राहु बैठा हो तो व्यक्ति शेयर मार्केट या जुए की सहायता से धन प्राप्त करता है।