Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें वार्षिक राशिफल 2025
Kumbh Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर जानिए नया वर्ष 2025 कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ?
विस्तार
Aquarius Yearly Horoscope 2025 Predictions In Hindi: राशिचक्र में कुंभ 11वीं राशि होती है और इसके स्वामी शनिदेव होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 मिलजुले परिणाम देखने को मिलेगा। कुछ मामलों में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा, वहीं कुछ मामलों में आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। इस साल गुरु, राहु-केतु और शनि का गोचर होगा। मार्च के बाद शनि आपकी राशि से निकलकर मीन प्रवेश करेंगे, यानी शनि आपके पहले भाव की यात्रा से निकल चुके होंगे इससे आपके भीतर नई ऊर्जा और नई संचार आएंगे। अब के बाद से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर मई के बाद राहु आपके प्रथम भाव में गोचर से कुछ परेशानियां दे सकता है। छोटी-मोटी परेशानियों के बाद मई के मध्य में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। गुरु की अनुकूलता के चलते आपको कुछ मामलों में वर्ष 2025 में शानदार सफलताएं मिलेंगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीनन के लिए साल 2025 में गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश सुखद आनंद की प्राप्ति कराने के योग बन रहे हैं।
आर्थिक राशिफल 2025
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 आर्थिक रूप से मिलाजुला साबित होगा। साल के मध्य में देवगुरु का गोचर मिथुन राशि में होने से यह आपकी से पंचम भाव पर होगा और उनकी दृष्टि एकादश भाव पर होने से आमदनी के कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे। वहीं वर्ष मध्य के बाद राहु का गोचर राशि में होने से निवेश करने में सावधानी आपको बरतनी चाहिए।
करियर- कारोबार 2025
कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी के नजरिए से साल 2025 कुछ बेहतर परिणाम देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए मार्च 2025 के बाद समय अच्छा रहेगा। इसके अलावा शुभ फल प्रदान करने वाले देवगुरु बृहस्पति का गोचर भी काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने से यह आपके लिए कुछ लाभदायक सिद्ध होता रहेगा। शनि का गोचर मार्च के बाद आपकी राशि से दूसरे भाव पर होगा इसलिए नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना अधिक दिखाई पड़ रही है। राहु का गोचर आपकी राशि पर और देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से पंचम भाव पर होगा व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह स्थिति लाभदायक होगी। व्यापार करने के वाले जातकों के लिए व्यापार में नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। व्यापार करने वालों को मई के बाद बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी।
Calendar 2025: साल 2025 में कब है होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें
पारिवारिक रिश्ते 2025
साल के शुरुआती महीनों से लेकर मई महीने तक दूसरे भाव में राहु-केतु के प्रभाव के चलते पारिवारिक मामलों में आपके सामने विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु-केतु के चलते परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकता है। मई 2025 के बाद राहु-केतु का प्रभावव आपके दूसरे भाव से खत्म हो जाएगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ से मार्च के बाद दूसरे भाव पर शनि का गोचर होने से शनिदेव कुछ परेशानियां ला सकते हैं। इसके चलते साल के अधिकत्तर समय आपको पारिवारिक संबंधों में ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। हालांकि संतान सुख का आनंद इस साल आपको अच्छा मिल सकता है क्योंकि मई के पश्चात गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद संतान के लिए समय काफी अनुकूल हो जाएगा। संतान यदि विवाह के योग्य है तो उनके विवाह के संभावनाएं बनेंगी।
प्रेम संबंध 2025
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 प्रेम संबंधों के मामले में बेहतर परिणाम की तरफ संकेत दे रहा है। साल के ज्यादातर समय में आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों और लग्जरी जीवन के कारक ग्रह शुक्र का गोचर साल 2025 के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम दिलाने में बाध्य होंगे। देवगुरु बृहस्पति पंचम भाव में प्रेम संबंधों में स्थिरता प्रदान करेंगे।
पढ़ेंः प्रेम राशिफल 2025
स्वास्थ्य 2025
सेहत के द्दष्टिकोण से साल 2025 मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों तक आपके लग्न के स्वामी शनिदेव कुंभ राशि में रहेंगे। पहले भाव में शनि का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इससे आपके सेहत पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। साल 2025 में राहु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए आपको खान-पान और अचानक से होने वाली बीमारियों से सावधान रहना होगा।
पढ़ेंः अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यफल 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.