फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Pushya Yoga 2024 Do these 5 works for wealth and prosperity in hindi

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य योग आज, इन 5 कामों को करने से बढ़ेगी धन-दौलत

Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को बेहद शुभ योग माना गया है। 26 सितंबर, गुरुवार को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन निर्मित होता है उस दिन को गुरु पुष्य योग कहते हैं।

विज्ञापन
Guru Pushya Yoga 2024 Do these 5 works for wealth and prosperity in hindi
गुरु पुष्य योग - फोटो : amar ujala

विस्तार

Guru Pushya Yoga 2024 Muhurat: आज, 26 सितंबर को गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को बेहद शुभ योग माना गया है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन निर्मित होता है उस दिन को गुरु पुष्य योग कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पुष्य योग में आपको उन कार्यों को करना चाहिए, जिसमें आपको स्थिर रूप से  सफलता मिले। गुरु पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी दुर्लभ संयोग बना है। गुरु पुष्य योग में आप कुछ कार्यों को करते हैं तो आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कि गुरु पुष्य योग में कौन से काम करें, जिससे की धन और वैभव में बढ़ोत्तरी हो। 

विज्ञापन


Shardiya Navratri 2024: इस बार वास्तु के इन नियमों के हिसाब से करें नवरात्रि पूजन, बढ़ेगी धन की आवक
विज्ञापन


Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में बोए हुए जौ के रंग से जानें आपके लिए शुभ या अशुभ

विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Pushya Yoga 2024 Do these 5 works for wealth and prosperity in hindi
गुरु पुष्य योग के उपाय - फोटो : iStock

कब से कब तक है गुरु पुष्य योग?
पुष्य नक्षत्र का प्रारंभ:   26 सितंबर रात्रि 11: 34 मिनट से होगा। 
पुष्य नक्षत्र का समाप्त: 27 सितंबर,देर रात्रि 25 : 20 मिनट तक रहेगा। 
ऐसे में गुरु पुष्य योग 26 सितंबर को रात 11:34 बजे से लेकर अगली सुबह 06:12 बजे तक ही मान्य होगा। 
गुरु पुष्य योग के साथ अमृत सिद्धि योग और पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होगा। ये दोनों योग भी बेहद शुभ माने गए हैं। 

Guru Pushya Yoga 2024 Do these 5 works for wealth and prosperity in hindi
गुरु पुष्य योग के उपाय - फोटो : PTI

गुरु पुष्य योग में करें ये उपाय 

  • गुरु पुष्य योग की अवधि के दौरान सोना, आभूषण, घर, अचल संपत्ति और निवेश खरीदना शुभ माना जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका धन बढ़ेगा और लंबे समय तक आपके पास रहेगा।
  • इस योग में आप कोई नया व्यवसाय या नौकरी शुरू कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे इन कार्यों में सफलता मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
  • गुरु पुष्य योग में देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी को खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है और भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते, पंचामृत, गुड़ आदि अर्पित किया जाता है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। लक्ष्मी नारायण की कृपा से आपके धन में वृद्धि होगी।

Guru Pushya Yoga 2024 Do these 5 works for wealth and prosperity in hindi
गुरु पुष्य योग के उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • गुरु पुष्य योग में हल्दी भी खरीद सकते हैं। भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति के लिए महत्वपूर्ण है। इससे आपका भाग्य मजबूत होता है। 
  • गुरु पुष्य योग में आपको चांदी का लक्ष्मी यंत्र या चांदी की कोई चौकोर वस्तु खरीदनी चाहिए। उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • इस बार रात्रि में गुरु पुष्य योग बन रहा है। ऐसे में आप सबसे पहले उस उत्पाद का चयन कर सकते हैं जिसे आप खरीदना चाहते हैं और गुरु पुष्य योग के दौरान उसका भुगतान कर सकते हैं। इससे गुरु पुष्य योग में आपकी खरीदारी होगी और आप उसका लाभ उठा सकेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed