फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   dev uthani ekadashi daan according to zodiac signs importance and puja vidhi

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें दान, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Tue, 12 Nov 2024 03:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

आज, 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने और अपनी राशि के अनुसार दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
dev uthani ekadashi daan according to zodiac signs importance and puja vidhi
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dev Uthani Ekadashi: सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों के योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि के संचालन में पुनः संलग्न होते हैं। इस दिन विष्णु भगवान के जागरण के साथ-साथ चातुर्मास का समापन भी होता है। इस एकादशी के बाद से शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों का आरंभ होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और अपनी राशि के अनुसार दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


मेष- मेष राशि के जातकों के लिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र या मसूर की दाल का दान शुभ माना गया है। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और साहस में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


वृषभ- वृषभ राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी पर सफेद वस्त्र,दूध-दही या मिठाई का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन- मिथुन राशि के लिए हरे वस्त्र या हरे मूंग का दान करना शुभ होता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

 कर्क- कर्क राशि के जातकों को इस दिन सफेद फूल, चंदन या दूध का दान करना चाहिए। यह दान मानसिक शांति देता है और पारिवारिक जीवन सुखमय बनाता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए इस दिन पीले वस्त्र या गेहूं का दान शुभ होता है। इससे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर दांपत्य जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के पांच उपाय

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग की वस्तुएं जैसे हरी सब्जियां या मूंग का दान करना लाभकारी माना गया है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और कार्यों में स्थिरता मिलती है।

तुला- तुला राशि के लिए देवउठनी एकादशी पर सुगंधित वस्तुएं जैसे इत्र या हल्के रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में संतुलन और समृद्धि आती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन लाल रंग की वस्तुएं, गुड़ या तांबे का दान करना चाहिए। इससे क्रोध में कमी आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

धनु- धनु राशि के लिए देवउठनी एकादशी पर पीले फल, हल्दी या पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना गया है। इससे ज्ञान और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है।


Tulsi Vivah 2024 Pujan Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है तुलसी विवाह की पूजा, यहां जानें संपूर्ण सामग्री

मकर- मकर राशि के जातकों को काले तिल या काले वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा से कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाओं का नाश होता है।

कुंभ- कुंभ राशि के लिए इस दिन नीले या काले रंग के वस्त्र, उड़द की दाल का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं और धन की प्राप्ति होती है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए पीले रंग के कपड़े या चने की दाल का दान शुभ है। इससे व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति होती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed