फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 14 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 14 July: वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 14 Jul 2025 06:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Jul 2025 06:04 AM IST
सार

14 July Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 जुलाई 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 14 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 14 जुलाई 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: आज 14 जुलाई, सोमवार का दिन है और सावन का पहला सोमवार है। आज के दिन चंद्रमा का संचरण पूरे दिन शनिदेव की राशि कुंभ में होगा। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसमें चंद्राधियोग का निर्माण भी हुआ है। दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज के दिन मेष, वृषभ, कन्या, तुला और कुभ राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल। 
विज्ञापन


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 
विज्ञापन

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज के दिन आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से इनकम में इजाफा हो सकता है, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर यदि लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उस मामले को समझदारी से निपटना होगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, इसलिए आप अच्छी डाइट लें। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप यदि कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

Mars Transit: 18 महीने बाद मंगल करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना रखें। आपको कोई काम को लेकर यदि सलाह दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच समझकर अमल करें। आपको भविष्य के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने रिश्तों में तालमेल बनाकर चलना होगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां आपको कुछ ऊंचाई वाली जगह जाने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में आपके लिए गए फैसले से कोई सदस्य नाराज हो सकता है। आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और धन संचय की योजनाओं को लेकर भी आपका निर्णय बेहतर रहेंगे।
 

Kendra Trikona Rajyog: 30 साल बाद सावन में बन रहा केंद्र-त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को समय से निपटाने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है। आप कार्यक्षेत्र के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने खर्चो को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको किसी को धन देने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी खटपट होने की संभावना है। आप अपने पिताजी के किसी पुराने रोग के उभरने से परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर आप बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। संतान के करियर पर आप पूरा ध्यान दें और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आज आपको सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।


धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपकी पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप धार्मिक कामों में पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। 
 
मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाए। आपका कोई पुरानी गलती आज आपके लिए समस्या बन सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप संतान के फरमाइश पर उनका किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में सदस्यों में यदि गलतफहमी उत्पन्न हो गई थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आपका कोई पुराना फैसला आपको समस्या दे सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप काफी उत्साहित होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय  समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को प्राथमिकता देनी होगी, जिससे आप बेहतर फील कर सकते हैं। आप किसी दूसरे के काम में बेवजह ना पड़े, नहीं तो इससे आने वाले समय में आपकी समस्याएं ही बढे़गी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed