फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 11 Dec : मिथनु समेत इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 11 Dec 2025 07:54 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Dec 2025 07:54 AM IST
सार

11 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 दिसंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
11 December Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज 11 दिसंबर, गुरुवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में होकर ग्रहण और केमद्रुम योग बनेगा, वहीं गुरु मिथुन राशि में होकर चंद्रमा से त्रिएकादश योग बनाएंगे। इससे कई राशि वालों को शुभ फल की प्राप्त होगी और वहीं कुछ के लिए आज दिक्कतों से भरा हुआ दिन होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को लेकर आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी अजनबी भरोसा ना करें।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई प्रोजेक्ट यदि अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में कोई वाद विवाद आपको टेंशन दे, तो आप उस वाद विवाद में पढ़ने से बचे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। किसी सदस्य के विवाह की  बात पक्की हो सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। कामकाज में भी आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि आपको थकान आदि महसूस हो, तो आप आराम अवश्य करें, नहीं तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने आवश्यक खर्चों को करने से बचना होगा। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, जिससे लोग भी आपके साथ खड़े रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप यदि किसी से कोई बात कहेंगे, तो वह स्पष्ट कहें। आज आपकी कोई बात पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग:लाल

आज आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी की  योजना बना सकते है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की आप कोशिश करेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़े।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलें, जो काम जरूरी हो, उन्ही पर खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपका लड़ाई झगड़ा  हो सकता है, जिसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती हैं। माता-पिता आपके काम में पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई अच्छा अवसर पाकर काफी खुश होंगे। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवन साथी का आपसे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम को लेकर आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बताने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको कोई पुराना लेनदेन चुकटा  होगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: बैंगनी

आज आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप माताजी से अपनी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके खर्च आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगे। आप अपने घर के कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे जीवनसाथी भी आपसे लड़ाई झगड़ा में पढ़ सकते हैं। आप कही बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए कुछ पुराने वाद विवादों को दूर करने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र भी आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान को आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, लेकिन बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, सरकारी कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। राजनीति के कार्यो में भी आप आगे रहेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपनी आवश्यकताओं को पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed