Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 05 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 05 October: वृषभ और मिथुन समेत इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 05 Oct 2025 11:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Oct 2025 11:44 AM IST
सार

05 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 05 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 05 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 05 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 5 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोगों से भरपूर है। आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में गोचर करेगा, जिसके चलते ग्रहों के बीच कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। चंद्रमा और गुरु के नवम-पंचम संबंध से शुभ फल की संभावनाएं बन रही हैं, वहीं चंद्रमा से दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति सुनफा योग का निर्माण कर रही है, जो आर्थिक और मानसिक स्थिरता का संकेत देता है। इसके साथ ही, सूर्य से दूसरे भाव में बुध की स्थिति वेशी योग का निर्माण कर रही है, जो वाणी और बुद्धि के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आपको बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे। आपको किसी सरकारी मामले में ढील देने से बचना होगा। नौकरी को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपकी दी गई सलाह परिवार में सदस्यों के खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप बेवजह किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें, नहीं तो आप किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और एकजुटता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी अपने माताजी से कहासुनी होने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या और द्वेष की भावना न रखें। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान पढ़ाई लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप अपने कामों में पूरी मेहनत से डटे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। भाई बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत गड़बड़ाएगी, जिसे लेकर आपको सावधान रहना होगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए कोई पछतावा हो सकता है। यदि आपकी कोई मन में इच्छा थी, तो उसके भी आज पूरे होने की संभावना है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपको बिजनेस में किसी डील को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। संतान आपके मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपनी घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आपकी शौक की चीजों में इजाफा होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।


मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह समय से पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। आपका पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। आपको पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से समाप्त होती दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज के दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका मन इधर-उधर के कामों पर ज्यादा लगेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed