{"_id":"693e87e3d02ee917fa005e23","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-15-december-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 15 Dec 2025 04:19 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 15 Dec 2025 04:19 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक कामों में आप आगे रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक कामों में आप आगे रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे की कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। आप व्यस्तता के कारण कुछ कामों को करने में परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
विज्ञापन