{"_id":"6873812cb8845f25e20ee668","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-14-july-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 14 Jul 2025 04:20 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:20 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना रखें। आपको कोई काम को लेकर यदि सलाह दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच समझकर अमल करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना रखें। आपको कोई काम को लेकर यदि सलाह दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच समझकर अमल करें। आपको भविष्य के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने रिश्तों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
July Vrat Tyohar List 2025: कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची
July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।