{"_id":"6926df15cb6c80e2df0ac803","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-27-november-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए उलझनें भरा हो सकता है दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए उलझनें भरा हो सकता है दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Thu, 27 Nov 2025 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 27 Nov 2025 05:04 AM IST
सार
Aaj Ka Kark Rashifal: आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। पारिवारिक वाद-विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
उपाय

- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।