{"_id":"6522bd951b742139c10c7266","slug":"october-month-shubh-yoga-muhurat-for-buying-house-land-and-vehicle-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"October Month Shubh Muhurat : भूमि, वाहन या शादी की खरीदारी करनी है तो अक्टूबर में बन रहे हैं ये शुभ योग","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
October Month Shubh Muhurat : भूमि, वाहन या शादी की खरीदारी करनी है तो अक्टूबर में बन रहे हैं ये शुभ योग
Sun, 08 Oct 2023 08:05 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:05 PM IST
सार
जो लोग लंबे समय से भूमि,भवन, वाहन, गहने या शादी या किसी समारोह की तैयारी के लिए सामान खरीदने का इंतजार कर रहे हैं,तो इस महीने कुछ खास तारीखों में वो खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
October Month Shubh Yoga Muhurat
- फोटो : self
विस्तार
October Month Muhurat: अक्टूबर माह का आरम्भ जहां श्राद्ध पक्ष के दौरान हुआ वहीं शारदीय नवरात्रि के आरम्भ होते ही शुभ दिनों की शुरुआत हो जाएगी। लोग श्राद्ध पक्ष समाप्त होने का इंतज़ार कर रहे हैं और उसके समाप्त होते ही लोग खरीदारी की तैयारी कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से भूमि,भवन, वाहन, गहने या शादी या किसी समारोह की तैयारी के लिए सामान खरीदने का इंतजार कर रहे हैं,तो इस महीने कुछ खास तारीखों में वो खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन शुभ योगों के बारे में।
विज्ञापन
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
खरीदारी के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसे में अक्टूबर माह में 08, 18, 22, 23, 27, 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। पंचांग अनुसार इन तिथियों पर मुहूर्त देखकर खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाने वाला रवि पुष्य योग 8 अक्टूबर को है। इस योग में सोना, वाहन, मकान की खरीदारी करना शुभ होता है।
वाहन और संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त
वाहन खरीदने के लिए 08, 15, 23 और 25 अक्टूबर शुभ दिन है। यदि आप प्रॉपर्टी या घर आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो अक्तूबर महीने की 09, 10, 19 और 20 अक्टूबर का दिन अनुकूल रहेगा। क्षेत्र के पंचांग अनुसार इन तिथियों पर मुहूर्त देखकर खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
संस्कार मुहूर्त
- अक्टूबर में नामकरण करने के लिए 04, 05, 08, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 तारीख अनुकूल रहेगी।
- अगस्त माह में जन्मे बच्चे के अन्नप्राशन के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर की तारीख शुभ रहेगी।
- 15 और 28 अक्टूबर को कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ दिन रहेगा।
- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और उपनयन के लिए अभी शुभ मुहूर्त नहीं है।
Weekly Horoscope (9-15 Oct): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल