Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 18 January 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
व्यापार एवं रोजगार की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। नये विचार फायदेमंद साबित होंगे। स्वच्छता आपके काम में देखने को मिलेगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप अपने दोस्तों या प्रेमी के साथ ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - सुनहला
अंक - 2
आपका आत्मविश्वास बढे़गा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बावजूद पार्टी एवं दावतों में जाना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा कमी आ सकती है। संतान पक्ष के फैसले आपको परेशान करेंगे। पेट खराब हो सकता है। भोजन संयम से करें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - ग्रे
अंक - 3
आज आपका करीबी मित्र नाराज हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पिंक
अंक- 4
आज आप अपने व्यापार में आयात-निर्यात कर सकते है, दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा