फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   mantra for nine planets according to astrology chanting these mantra for good luck

Astrology: नौ ग्रहों के नौ मंत्र,जानिए किस ग्रह का कौन सा मंत्र है ?

Wed, 13 Jul 2022 11:39 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह है और ऋषि मुनियों ने हर ग्रह के मंत्र बताए हैं, जिनके प्रभाव से उसके अशुभ प्रभाव में कमी होती है। व्यक्ति की जन्मपत्री में जिस ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है उस ग्रह से संबंधित मंत्र का जाप करने से उसके अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

विज्ञापन
mantra for nine planets according to astrology chanting these mantra for good luck
नवग्रह बीज मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह है और ऋषि मुनियों ने हर ग्रह के मंत्र बताए हैं, जिनके प्रभाव से उसके अशुभ प्रभाव में कमी होती है। व्यक्ति की जन्मपत्री में जिस ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है उस ग्रह से संबंधित मंत्र का जाप करने से उसके अशुभ प्रभाव में कमी आती है। तो आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि 9 ग्रहों के मंत्र कौन कौन से हैं। वहीं आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि जिस ग्रह के मंत्र का आप जाप कर रहे हैं, उसकी कम से कम एक माला का जाप तो आप अवश्य करें। सामान्य रूप से आप मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 9 ग्रहों के 9 मंत्र कौन कौन से है ? 

विज्ञापन


सूर्य मंत्र – ऊँ सूर्याय नम:। रोज सुबह सूर्य अर्घ्य देकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

चंद्र मंत्र – ऊँ सोमाय नम:। इस मंत्र जाप हर सोमवार शिवलिंग के सामने बैठकर करना चाहिए।

मंगल मंत्र – ऊँ भौमाय नम:। इस मंत्र जाप भूमि पुत्र मंगल के लिए किया जाता है। इस मंत्र जाप मंगलवार को करना चाहिए।

बुध मंत्र – ऊँ बुधाय नम:। इस मंत्र जाप हर बुधवार करना चाहिए। मंत्र जाप गणेशजी के मंदिर में कर सकते हैं।

गुरु मंत्र – ऊँ बृहस्पतये नम:। इस मंत्र जाप से शिवलिंग के सामने बैठकर करना चाहिए। जाप हर गुरुवार को करना चाहिए।

शुक्र मंत्र – ऊँ शुक्राय नम:। इस मंत्र जाप शिवलिंग के सामने बैठकर हर शुक्रवार को करना चाहिए।

शनि मंत्र – ऊँ शनैश्चराय नम:। हर शनिवार शनिदेव के सामने बैठकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

राहु मंत्र – ऊँ राहवे नम:। केतु मंत्र – ऊँ केतवे नम:। हर शनिवार इन ग्रहों के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप शनिदेव की प्रतिमा के सामने बैठकर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed