{"_id":"636e2d1a4784ec4de1348f93","slug":"mangal-gochar-2022-mars-transit-in-vrishabha-rashi-know-bad-effects-on-mesh-mithun-tula-makar-zodiac-signs-hin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2022: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है मंगल का राशि परिवर्तन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Mangal Gochar 2022: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है मंगल का राशि परिवर्तन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Fri, 11 Nov 2022 04:38 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:38 PM IST
सार
Mangal Rashi Parivartan November 2022: 13 नवंबर 2022 को मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 23 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। वृष राशि में मंगल के गोचर से कई राशियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है मंगल का राशि परिवर्तन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Mangal Rashi Parivartan November 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता रहता है। इसी क्रम में मंगल का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 13 नवंबर 2022 को मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 23 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। वृष राशि में मंगल के गोचर से कई राशियां प्रभावित होंगी। इस दौरान से कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली साबित होंगी वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस समय थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल का गोचर किन राशियों के लिए शुभ नहीं होता है...
विज्ञापन
Kundali Me Vivah Yog: विवाह में क्यों होती है देरी? जानिए कारण और इसे दूर करने के उपाय
विज्ञापन
मेष राशि
मेष राशि के जातकों इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। कहीं निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस दौरान आपको अपनी वाणी में थोड़ा सा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि इसके कारण परिवार के साथ अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
मंगल के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी भी यात्रा में जाने का प्लान है, तो थोड़ा सतर्क रहें। मंगल गोचर के कारण इस राशि के व्यवहार पर थोड़ा बदलाव आएगा। कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन में मंगल का गोचर उथल पुथल मचा सकता है। आपको मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कार्यस्थल में औरों के मामले में बोलने बचें।
Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव, इन 4 राशियों को जमकर होगा लाभ
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर परेशानी खड़ी कर सकता है। निवेश किया हुआ पैसा फंस सकता है। इसलिए कहीं भी निवेश थोड़ा सोच समझ कर ही करें। वैवाहिक जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।