फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   importance of mangal planet in kundli mars transit

ऐसे लोग होते हैं मंगली, मंगल ग्रह के अशुभ होने से आती है ये परेशानी

Wed, 27 Nov 2019 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 27 Nov 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
importance of mangal planet in kundli mars transit
mangal dosha
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी 9 ग्रहों मे सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल भूमि पुत्र हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। आइए जानते हैं मंगल के कुंडली में होने से जातक के स्वभाव और भविष्य में क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन


मंगल ग्रह से जुड़े कुछ तथ्य

- मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। 

- जिन लोगों की कुंडली में पहले, चौथे, सातवें और बारहवें भाव में मंगल स्थित होता है ऐसे लोग मंगली होते हैं।

- कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। जमीन से संबंधित मामलों में परेशानियां आती हैं।

- मंगल के अशुभ होने से जातक के विवाह में देरी होती है। 

-मंगल के शुभ नहीं होने पर व्यक्ति को रक्त संबंधित बीमारियां हमेशा रहती है।

कुंडली में मंगल को शुभ करने के उपाय

- कुंडली से मंगल दोष को कम करने के लिए  लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, लाल गुलाल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से पूजा करनी चाहिए।

-कुंडली में मंगल को बली बनाने के लिए ऊँ भौमाय नम: और ऊँ अं अंगारकाय नम: मंत्र का जाप
 

मंगल का राशि परिवर्तन

importance of mangal planet in kundli mars transit
पृथ्वीपुत्र मंगल 10 नवंबर को 2 बजकर 21 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं।, जहां पर ये 25 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। तुला राशि में पहले से ही वक्री बुध सूर्य के साथ विराजमान हैं। इस प्रकार से कुछ दिनों के लिए तुला राशि में तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है, इस राशि के लिए मंगल का फल मिलाजुला रहता है। लग्न कुंडली के अनुसार मंगल तुला लग्न के लिए मारकेश होते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल का तुला राशि में प्रवेश से इस माह सभी 12 राशियों पर प्रभाव कैसा रहा असर

importance of mangal planet in kundli mars transit
राशि

मेष राशि- व्यापार की दृष्टि से थोड़ा उथल-पुथल रहा।
वृषभ राशि- आर्थिक तंगी रही लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिली।
मिथुन राशि- नौकरी में उन्नति एवं रुका हुआ धन प्राप्त हुआ।
कर्क राशि- रोजगार में उन्नति हुई।

विज्ञापन

importance of mangal planet in kundli mars transit
राशि
सिंह राशि- शौर्य एवं साहस में वृद्धि हुई।
कन्या राशि- अप्रिय दुर्घटना घटी।
तुला राशि- अच्छा परिणाम देखने को मिला।
वृश्चिक राशि- उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बना।

importance of mangal planet in kundli mars transit
राशि
धनु राशि- भाग्य में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि हुई।
मकर राशि- समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिला।
कुंभ राशि- विदेश यात्रा का संयोग बना।
मीन राशि- अटके काम पूरे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed