यह वर्ष सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो वर्ष कुल मिलाकर सुखद और यादगार रह सकता है। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। न्यायिक क्षेत्र से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, विरोधी परास्त होंगे।
सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान एवं प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
नाते रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
पुलिस, इंजीनियरिंग, रक्षा विभाग, वकालत, खनन, पशु चिकित्सा के क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।