बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, कर्क राशि वालों के जीवन में रोमांस की नई शुरूआत

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

हफ्ते की शुरूआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि से निकलकर वृष राशि में पहुंच रहे हैं। सूर्य के साथ अन्य ग्रहों की स्थिति बताती है कि मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मिथुन राशि वालों की रचनात्मक क्षमता में वृद्घि होगी। कर्क राशि वालों के जीवन में रोमांस की नई शुरूआत हो सकती है। इस हफ्ते और क्या होने वाला है जानिए सितारें की चाल से-

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। पूर्व में आपने जो परिश्रम किया है उसका फल मिलेगा। उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मौज-मस्ती के लिए समय निकालेंगे। परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)अपनी क्षमताओं को समझे, जरूरत से अधिक उत्तरदायित्व परेशानी का कारण बन सकता है। आने वाले समय में तनाव बढ़ेगा। सलाह है कि ना करना सीखें। परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने का प्रयास करें।   

मिथुन (21 मई -20 जून)कलात्मक एवं रचनात्मक विषयों में रूचि बढ़ेगी। घर और कार्य स्थल को सजाने-संवारने पर ध्यान देंगे। घर-परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। अपनी क्षमताओं को समझेंगे। सहकर्मियों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)साहस और उत्साह में वृद्धि होगी। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। किसी प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, नए और बेहतरीन विचारों के कारण कार्य क्षेत्र एवं मित्रों में प्रशंसा प्राप्त करेंगे। सलाह है कि अपने काम में एक स्तर बनाए रखें। कड़ी मेहनत का समय है भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)सलाह है कि अपनी अपेक्षाओं को नियंत्रण में रखें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ेगा। उर्जावान और सक्रिय रहेंगे, इसका कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, सगे-संबंधियों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।  

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता उथल-पुथल भरा रह सकता है। कार्य क्षेत्र एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। संचार माध्यमों में आपका जुड़ाव बढ़ेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। जीवन के खट्टे मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम ले। कार्य में सफलता के लिए भी योजना बनाकर प्रयास करना होगा। मित्रों एवं सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आशावादी नज़रिया आपको प्रसन्न रखेगा। व्यस्तताओं के बीच अपने शौक को भी समय दें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी। धन संबंधी मामलों में लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा। कैरियर की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)यह हफ्ता उलझन भरा रह सकता है। कुछ नयी समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से इनका हल निकाल लेंगे। सलाह है कि दूसरों पर ध्यान देने के साथ खुद पर भी ध्यान दें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)चिंता और तनाव में कमी आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार संभव है। दाम्पत्य जीवन में स्नेह एवं आपसी सहयोग बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन

Recommended

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed