बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

धनु वार्षिक राशिफल 2021

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह होते हैं और यह अग्नि तत्व की राशि है। ऐसे जातक बहुत ही तीव्र, महत्वकांक्षी और क्रोधित स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी से डरते नहीं हैं, ना ही किसी के आगे झुकना पसंद करते हैं। इनकी धार्मिक प्रवृति होती हैं और ये लोग न्यायिक कार्य में रुचि लेते हैं। ये लोग ईमानदारी, साहसी व मेहनती होते हैं, जिससे ये लोग दिखावा पसंद नहीं करते । धनु राशि वाले एक बार में निर्णय नहीं ले पाते हैं, अगर ले भी ले तो किसी के कहने से अपने निर्णय को बदलने के बारे में सोचने लगते हैं। यह लोग प्रत्येक कार्य तीव्र खिलाड़ी की तरह करते हैं। ये लोग हिसाब-किताब में बहुत ही माहिर होते हैं। 

आर्थिक स्थिति
धनु राशि वालों के वर्ष की शुरुआत में अपनी ही कोशिशों से कामयाबी और धन का लाभ भी मिलेगा। मार्च से कही निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि धोखा होने के योग बन रहे हैं। मई से परिवार में खर्च अधिक बढ़ने से मानसिक तनाव बना रहेगा। मई से अक्टूबर के मध्य में बेवज़ह के निवेश से भी सावधान रहें। इस समय में जमीन या शेयर में भी कोई निवेश न करें। इस वर्ष किसी मित्र की वज़ह से भी अचानक आपका पैसा खर्च हो सकता है, आप अपनी जेब को लेकर सावधान रहें। अक्टूबर के बाद कहीं पुराना किया हुआ निवेश लाभ के रूप में मिलेगा, जिसे आप नये वाहन या अपने घर में खर्च करेंगे। 

करियर, जॉब और बिजनेस
धनु राशि के लिए यह वर्ष व्यवसाय में कुछ नया कर दिखाने के लिए आ रहा हैं, इस वर्ष आपकी मेहनत और लगन काम में दिखाई देगी, जिससे आपके व्यापार में लाभ के साथ आय की भी बढ़ोतरी बढ़ेगी। धनु राशि वालों को बेवज़ह छोटी-छोटी यात्राओं से बचना होगा, नहीं तो तनाव के साथ खर्चें भी अधिक होंगे। मई तक व्यापार में निवेश करने के लिए साल बेहतर रहेगा, परंतु मई से अगस्त तक कोई भी ऐसा काम न करें। विदेशी कम्पनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत समय से कोशिश कर रहे थे।

नौकरी करने वाले साल की शुरुआत में अपने बॉस को कुछ कर दिखाने में कामयाब होंगे, जिससे आपका सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ायेगा। साल के मध्य में आपका नौकरी में मन कम लगेगा और ध्यान भी भटकेगा। सितंबर के बाद ही वापस अच्छे से मेहनत कर पाएंगे, जिससे आपके पद की बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के लिए मई से पहले और अक्टूबर से समय बेहतर रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे है तो आपकी ये चाहत भी इस वर्ष अवश्य पूरी होगी। 

पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष परिवार के लिए शुरुआत में कुछ खटास भरा रहेगा। आपको परिवार में प्रेम बनाए रखने कि लिए सबको साथ ले कर चलना होगा और आपसी बातचीत से ही समस्या का हल निकालना होगा। आपके परिवार में इस वर्ष अनुशासन की वज़ह से घर परिवार वाले कुछ बंधन सा महसूस करेंगे। अप्रैल से ही परिवार वालों में रिश्तों को लेकर मिठास आ सकती हैं। इस समय से ही आप अपने परिवार के साथ सब मिल कर एक पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे सब एक साथ बैठ कर पूराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। वर्ष के अंत में सभी मिल कर कही बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
आप जिससे प्रेम करते हो, इस साल के शुरुआत में अचानक घर वालों की वज़ह से आपका उनसे झगड़ा हो सकता है, जिस वज़ह से मानसिक तनाव भी होगा और बातों-बातों मे बात अधिक बढ़ जाएगी कि आप अपने इस रिश्ते को खत्म करने के बारे में सोचने लगोगे। परंतु ऐसा होगा नही कुछ ही समय के बाद आपसी बातचीत से सब सकारात्मक हो जाएगा। अगर आप अकेले हैं तो जुलाई के आसपास आपके ज़ीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। हो सकता हैं वह आपके कार्य-स्थल से ही जुड़ा हो, जिससे आपको लगाव होने लगेगा, अगर ऐसा हो तो आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इज़हार उनसे कर दें। 

सेहत
धनु राशि वालों का स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी राहत मिलेगी। अगर आपको गले या आंखों में कोई समस्या हैं तो उसका आप अवश्य ध्यान रखें और समय से इलाज़ करवाते रहें। आपको बेवजह तनाव लेने की आदत हैं और इसी तनाव की वज़ह से आप अपने कार्य में भी मन नहीं लगा पाते हैं। आप अपने अधिक सोचने की आदत से बाहर आएं और योग व ध्यान के माध्यम से खुद को बेहतर बनाएं। 
विज्ञापन

Recommended

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

18 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed