बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सिंह वार्षिक राशिफल 2023

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सिंह राशिफल 2023
सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक चिंह शेर के समान होता है। आपके राशि स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के लोगों के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। यह लोग निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं । यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। यह लोग बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं और अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं। स्वभाव से यह लोग बहुत ईमानदार होते हैं। 

करियर 
यह वर्ष करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा दशम भाव से दशम भाव पर स्थित राशि स्वामी शनि जो कि 17  जनवरी से आपकी सातवें भाव पर गोचर करेंगे व्यापारिक व्यवस्थाओं के लिए नई योजनाओं को साकार करने में आपकी बहुत मदद करेंगे। अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि यानी आपके भाग्य भाव में होगा। देवगुरु बृहस्पति आपके व्यापार और नौकरी में कुछ नई उपलब्धियों को मिलने का संकेत करते हैं। इस साल आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस साल आपके गुप्त शत्रु आपके सामने पूरी तरह से परास्त होंगे। सिंह राशि के जो जातक नौकरी में है उनको अपनी नौकरी में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। 

परिवार
सिंह जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ राशि से सातवें में भाव पर शनि वैसे परिस्थितियों को बेहतर रखेंगे लेकिन कभी-कभी सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अप्रैल तक अष्टम भाव में शनि परिवारिक जीवन को बेहतर बना रहे हैं। अप्रैल के बाद बृहस्पति योगकारक होंगे संतान भाव पर उनकी दृष्टि संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए सहायक सिद्ध होगी।

स्वास्थ्य
इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी  परेशानियां कम रहेंगी छठे भाव के स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करेंगे। शनि का यह गोचर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की समाप्ति का संकेत देता है अष्टम भाव में स्वराशि के बृहस्पति किसी पुरानी स्वास्थ्य की समस्या से छुटकारा मिलने का संकेत करते हैं।  लेकिन अप्रैल के बाद कुछ सावधानियां आपको रखनी चाहिए जिससे की पुरानी कोई बीमारी फिर से आपको परेशान ना कर सके।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में यह वर्ष बेहतर रहने वाला है कुछ आकस्मिक लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी। अष्टम भाव पर अप्रैल तक विराजित देव गुरु बृहस्पति और उसके पश्चात नवम भाव में बृहस्पति और राहु का गोचर कुछ आकस्मिक धन लाभ का संकेत मिलने की संभावना का संकेत करता है। आपके लाभ भाव और द्वितीय भाव के स्वामी बुध इस वर्ष आपके लाभ और खर्चे में संतुलन बनाकर रखने वाले हैं। किसी ऐसी जगह पर निवेश कर सकते हैं जिसमें भविष्य में आपको कुछ बड़ा लाभ हो सके।

परीक्षा-प्रतियोगिता
शिक्षा के क्षेत्र में जो जातक उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अप्रैल तक अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कम कर पाएंगे। अप्रैल के पश्चात जब देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि उनके पंचम भाव पर होगी तब वह अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे पाएंगे। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष वरदान साबित हो सकता है।

उपाय
सिंह राशि वाले सूर्य को मजबूत बनाने के लिए नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें। निर्धन व्यक्तिओं की मदद करें। पिता की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य शुभ होते हैं।
विज्ञापन

Recommended

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

18 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed