बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

सिंह वार्षिक राशिफल 2022

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सिंह राशिफल 2022  (Leo Horoscope Predictions 2022)
सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक निशान शेर के समान होता है। यही कारण है कि इन्हें भीड़ में भी आसानी से पहचाना जा सकता है। सामान्यत: आपका कद अक्सर लंबा होता है। समाज में अपनी उपस्थिति दर्शा देते हैं। आपकी शारीरिक विशेषता है कि आपके चेहरे पर एक विशेष आभा होती हैं। किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। स्वभाव से उत्साही, निर्भयी, क्रोधी, वीर, स्वतन्त्र होते हैं, ह्रदय से आप दूसरों का भला हमेशा चाहते हैं मगर आपका अहंकार आपको दुसरो से जोड़ने में रुकावटें पैदा करता हैं। जन्म से ही आप संचालन और नेतृत्व की शक्तियां रखते हैं।

करियर  (Leo Career Horoscope 2022)
करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। साथ ही साल के उत्तरार्ध में थोड़ा प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है। इस अवधि के दौरान आपके शत्रु आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन छठे भाव पर शनि के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके काम और पेशे पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

परिवार
सिंह जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस साल सिंह जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित सिंह राशि के जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है। इसके अलावा विवाह के लिहाज से भी सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वह आपके जीवन में किसी प्रकार की मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति
यह साल आर्थिक मामले में मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा लेकिन इस साल आप से खर्चे अधिक रहने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस साल आपको अपनी आमदनी बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है जून से अक्टूबर के दौरान आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो पाएंगे। अप्रैल के बाद की समया वधि बेहद ही शुभ रहने वाली है और यह इंगित करता है कि आप इस अवधि के दौरान पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवनसाथी या पेशेवर भागीदारों के माध्यम से धन अर्जित करने में भी कामयाब रहने वाले हैं।

परीक्षा-प्रतियोगिता
पढ़ाई के क्षेत्र में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल के पश्चात का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को वांछित संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें साल के आखिरी भाग में यानी सितंबर से दिसंबर तक इस सन्दर्भ में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।

स्वास्थ्य
इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, ऐसे में जरूरत है कि वह पहले से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। चुनौतीपूर्ण समय होने की प्रबल संभावना है, इस दौरान आपको हाथ पेट और गुर्दे से संबंधित बीमारियां परेशानी दे सकती हैं। इसके अलावा वायु रोग और जोड़ों के रूप से भी आप को सावधान रहने की जरूरत जरूरत है। नियमित रूप से योग व्यायाम करते रहें चिकित्सीय परामर्श लेते रहे यह आपके लिए लाभदायक होगा।

उपाय
सिंह राशि वाले सूर्य को मजबूत बनाने के लिए नित्य सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड आदि का दान करें। निर्धन व्यक्तिओं की मदद करें। पिता की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य शुभ होते हैं।
विज्ञापन

Recommended

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

18 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed