फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019

राशिफल 2019 : मेष से मीन राशि तक, जानें कैसा रहेगा साल के बाकी बचे महीने

Fri, 21 Jun 2019 05:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशिफल
मेष राशि
विज्ञापन

मेष राशि, राशि चक्र में सबसे पहले आती है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ऊर्जावान और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति काफी आक्रामक होते हैं। आइए जानते हैं मेष राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचा 6 महीना कैसा रहेगा।

आर्थिक पक्ष
आर्थिक नजरिए से साल 2019 का बाकी के 6 महीने आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अतिरिक्त धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। साल के आखिरी महीने में आपके लिए सारे रूके काम पूरे होंगे।
विज्ञापन

नौकरी और व्यवसाय
नौकरी और व्यवसाय के मामले में मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। नौकरी में उन्नति और प्रमोशन मिलने के योग है। व्यवसाय में कोई नई साझेदारी बनेगी जो आगे चलकर मुनाफा दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार
परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
सेहत
सेहत पहले से अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आने वाला समय सामान्य रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें।
शुभ अंक
मेष राशि के लिए 1,2,3,6 और 9 अंक शुभ रहने वाला रहेगा। इन तारीखों में किया जाने वाला कार्य मेष राशि के जातकों के लिए सफल रहेगा। 1 और 9 अंक आपके लिए विशेष सफल और शुभ रहेगा।
शुभ रंग
लाल, पीला, नारंगी और सुनहरा
शुभ रत्न
मूंगा, मोती और पुखराज आने  वाले समय के लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय
हनुमान जी की उपासना करें और मंगलवार का व्रत रखें।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
मेष राशि पर शनि की साढे़साती और ढैय्या का कोई असर नहीं है।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
वृष राशि 
वृष राशि, राशि चक्र में दूसरे स्थान पर आती है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। यह ताकत और लगनशील का प्रतीक होता है। वृष राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेगा।
आर्थिक पक्ष
वृष राशि वालों के लिए साल 2019 के 6 महीने अनुकूल नहीं रहेगा। आय के स्त्रोत में कमी आएगी जिससे इनकम में कमी रहेगी। व्यावसायिक नजरिए से भी सचेत रहनी की आवश्कता है। व्यापार संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेने पड़ेंगे।
नौकरी और व्यवसाय पक्ष
वर्तमान समय में नौकरी कर रहे लोगों के लिए नई नौकरी बदलने का सही समय रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर सफलता मिल सकती है। आगे के 6 महीने अपने उच्चाधिकारियों से व्यवहार में संतुलन बनाए रखना सही रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातको के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
परिवार
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में उत्सव मनाया जा सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। भाईयों के बीच पहले से ज्यादा मेल-मिलाप रहेगा।
सेहत 
इस राशि के जातकों के लिए सेहत के नजरिए से साल 2019 के बचे महीने परेशानी ला सकते हैं। बीमारी की वजह से अस्तपाल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक
वृष राशि के लिए शुभ अंक 4, 6 और 8 रहेगा। 
शुभ रंग
सफेद, क्रीम और नीला रंग
शुभ रत्न
वृष राशियों के लिए हीरा, पन्ना और फिरोजा उत्तम रहेगा।
उपाय
गाय को गुड़ और चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
वृष राशि के लोगों पर 24 जनवरी 2020 तक शनि की ढैय्या का असर रहेगा।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
मिथुन
मिथुन राशि:
मिथुन राशि, राशि चक्र में तीसरी स्थान पर आती है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि का स्वभाव मन में कई अलग-अलग द्वंद्व पैदा करना होता है। इस राशि के जातकों के मन में हमेशा भ्रम रहता है। मिथुन राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेगा।
आर्थिक पक्ष
साल 2019 के बाकी बचे महीने में आपकी आर्थिक स्थिति मन के मुताबिक ही रहेगी। पैसे की आवक बनी रहेगी लेकिन इसके साथ खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। पिछले समय में किए गए निवेश आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। नौकरी के अलावा अन्य माध्यमों से भी लाभ मिलने के संकेत रहेंगे। हांलाकि साल के अंतिम दो महीने आर्थिक रूप से अच्छा नहीं रहेगा।
नौकरी पक्ष
नौकरी के मोर्चे में कुछ बदलाव आने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए बाकी के 6 महीने काफी मिला-जुला रहेगा। नौकरी में विदेश के दौरे भी हो सकते हैं।
परिवार
घर परिवार के नजरिए से साल 2019 के बाकी बचे महीने इस राशि वालों के लिए औसत रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई विशेष परेशानी नहीं आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
सेहत
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। बाकी के महीने में सेहत को लेकर कोई परेशानी सामने नहीं आएगी। घर पर मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे आपको काफी भागदौड़ करना पड़ेगा।
शुभ अंक
मिथुन राशि के लिए बाकी के महीने में 1, 5 ,6 और 8 अंक शुभ रहेगा। इन अंको को ध्यान में रखकर कोई भी किया गया शुभ कार्य सफल होगा।
शुभ रंग
6 महीनों के लिए मिथुन राशि पर सफेद , लाल और भूरा रंग का शुभ असर होगा।
शुभ रत्न
आपके लिए पन्ना,हीरा और नीलम रत्न शुभ रहेगा।
उपाय
पछियों को दाना खिलाएं और बुधवार को हरे रंग का कपड़ा पहने।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
मिथुन राशि के लोगों पर शनि की साढे़साती और ढैय्या का कोई प्रकोप नहीं रहेगा।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
कर्क राशि:
कर्क राशि, राशि चक्र की चौथी राशि है। कर्क राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। कर्क राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेगा।
आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
कर्क राशि के लोगों के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने आर्थिक नजरिए से सामान्य रहेगा। पहले के मुकाबले आर्थिक गतिविधियां कम रह सकती है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। महीने के आखिरी महीने में कोई संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं। नई योजना पर काम आगे की ओर बढ़ सकता है। निवेश में जोखिम रहेगा। सोच समझकर निर्णय लें।
नौकरी- जून से दिसंबर 2019 तक
कर्क राशि के लिए नौकरी के अच्छे योग है। जो लोग नौकरी बदलने के मूड में हैं अपने प्रयास में तेजी लाएं। सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन भी मिलेगा। सरकारी नौकरी की तरफ रुझान करने वाले लोग सफल रहेंगे। 
परिवार
घर परिवार की दृष्टि से बीते 6 महीने की तरह आगे का महीना भी अनुकूल रहने के संकेत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्य किसी समारोह में भागीदारी करने से प्यार बढ़ेगा।  
सेहत
स्वास्थ्य के मामले में जून से दिसंबर तक का समय अच्छा बीतेगा। कर्क राशि के जातकों में सेहत को लेकर साल के आखिर महीने में कुछ दिक्कतें आ सकती है लेकिन यह कोई गंभीर बात नहीं रहेगी।शुभ अंक
कर्क राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,2,3,4,7 और 9 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
सफेद, लाल और पीला रंग कर्क राशि वालों के लिए अच्छा परिणाम देगा।
शुभ रत्न
मोती, मूंगा और पुखराज धारण करने से साल के बाकी बचे महीने आपको फायदा दिलाएंगे।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
हनुमान चालीसा और दुर्गा पाठ करना शुभ रहेगा। गाय की सेवा करना कर्क राशि के लोगों के लिए उत्तम रहेगा।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
कर्क राशि के लिए इस साल शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं रहेगा।
 

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि

सिंह राशि:
सिंह राशि, सभी 12 राशियों में पांचवें स्थान पर आती है। इस राशि का स्वामी सूर्य और तत्व अग्नि होता है। इस राशि के लोगों का स्वभाव आमतौर पर ज्यादा क्रोध करने वाला होता है।  इस राशि के लोग स्वतंत्रता से अपना जीवन जीते हैं। ये लोग साहसी भी होते हैं। सिंह राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसा रहेगा। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
साल 2019 के बाकी बचे महीने सिंह राशि को लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके हाथों में पैसा कब आएगा और कब चला जाएगा पता नहीं चलेगा। बाकी के बचे 6 महीने आपको योजना बनाकर ही चलना पड़ेगा। नहीं तो ज्यादा आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार पैसे देना बंद करें। यह आपके हित में होगा।
नौकरी- जून से दिसंबर 2019 तक
नौकरी के ममाले में जैसा चल रहा है वैसा ही चलेगा। ज्यादा बदलाव के बारे में ना सोचें। स्थायी संपत्ति का लाभ बाकी के बचे महीनों में हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातको को बाहर के कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। 
परिवार
घर परिवार के नजरिए से साल के बाकी बचे महीने थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। घर की संपत्ति के अधिकार को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति खरीदने के लिए योग कम ही बन रहे हैं। परिवार के लिए कोई  किसी संपत्ति की खरीद आपको नुकसान दे सकती है।
सेहत
सेहत के नजरिए से सिंह राशि वालों के लिए साल 2019 के बाकी बचे महीने अच्छा नहीं रहेगा। बीमारियों से घिरे रह सकते हैं। अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ अंक
सिंह राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,2,3,5 और 9 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
गुलाबी, पीला और सुनहार रंग सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रत्न
माणिक्य धारण करने से साल के बाकी बचे महीनों में आपको फायदा मिलेगा।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
शनि मंदिर मे जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
सिंह राशि के जातकों पर शनि की साढे़साती और ढैय्या का असर नहीं रहेगा।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
कन्या राशि: 
कन्या राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह छठे स्थान पर आती है। कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है।  इस राशि के जातकों का स्वभाव शांत होता है। इस राशि के लोग व्यापार करने में सबसे ज्यादा सक्षम होते हैं। कन्या राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीना कैसा रहेगा। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
कन्या राशि वालों के लिए साल 2019 के पूरे 12 महीने बेहतरीन रहने वाला है। कन्या राशि के लोग साल 2019 के बाकी बचे महीनों में नए आयाम और कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम रहेंगे। पूरे वर्ष भाग्य का साथ मिलने सेआर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलती रहेगी। जुलाई से नवंबर तक पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बाकी के बचा महीना मिला-जुला रहेगा।
परिवार
परिवार में शांति बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला हल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बार- बार मनमुटाव की स्थिति बन सकती है लेकिन साल 2019 कन्या राशि वालों के आराम से बीत जाएगा।
सेहत
सेहत संबंधित कुछ कष्ट रहेगा। जुलाई से सितंबर के बीच सेहत को लेकर समय हानिकारक हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक
कन्या राशि के लिए जून से दिसंबर तक 3,5,6 और 7 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
हरा और पीला रंग कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रत्न
पन्ना पहनने वालों जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
लक्ष्मीजी की विशेष रूप से पूजा करें। लाभ मिलेगा।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
24 जनवरी 2020 तक कन्या राशि वाले जातको पर शनि की ढैय्या रहेगी।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि

तुला राशि: 
तुला राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि सातवें स्थान पर आती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि के जातकों में चुनौतीपूर्ण स्थितियों में संतुलन बनाए रखने की क्षमता होती हैं। तुला राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे बीतेंगे। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 के बाकी बचे महीने ठीक से गुजर जाएंगे। इस राशि के जातकों के लिए सोच-समझा निवेश लाभ प्रदान कराएगा। स्थायी दृष्टि से जून से दिसंबर के बीच का महीना बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा अचानक प्रमोशन और लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।
परिवार
घर परिवार की दृष्टि से बाकी बचे 6 महीने अच्छा रहेगा। घर पर खुशियों का माहौल बन रहेगा। घर का कोई सदस्य विदेश यात्रा भी कर सकता है जिसे कारण परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा।
सेहत
सेहत के मामले में बाकी महीना कुछ कष्टकारी होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से परेशानी मिल सकती है लेकिन साल के अंतिम महीने में सब कुछ पहले जैसा हो जायेगा। 
शुभ अंक
तुला राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,5,6 और 8 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
गुलाबी और नीला रंग तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रत्न
हीरा पहनने वाले जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
हनुमानजी की विशेष पूजा करें। धन संपदा में आयी रुकावट दूर होगी। 
शनि की साढे़साती और ढैय्या
तुला राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप नहीं रहेगा।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि

वृश्चिक राशि: 
वृश्चिक राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि आठवें स्थान पर आती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातकों में उत्साह बहुत होता है इसके साथ ये दयालु भी होते हैं। वृश्चिक राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे।

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 के बाकी बचा महीना मुश्किल रहेगा। सावधानी से अच्छे समय का इंतजार करें। आपके खाते में पैसा कब आएगा और कब चला जाएगा पता नहीं चलेगा। नौकरी पेशा जातक इस साल नौकरी न बदलें तो ही अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी योजना में निवेश संभलकर ही करें। साल के आखिरी समय में आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी। 
परिवार
घर परिवार की दृष्टि से बाकी बचा महीना मिला जुला रहेगा। पति-पत्नी में संतुलन बना रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। 
सेहत
सेहत के मामले में बाकी महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ अंक
वृश्चिक राशि के लिए जून से दिसंबर तक 1,2,3 और 6 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
लाल और नारंगी रंग वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रत्न
मोती पहनने वाले जातकों के लिए साल के बाकी बचे महीने शुभ रहेंगे।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
मंगल ग्रह को प्रसन्न के लिए हर मंगलवार हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप जनवरी 2020 तक रहेगा।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
धनु राशि
धनु राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि नवें स्थान पर आती है। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातक बहुत आशावादी होते हैं। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे।

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 का बाकी महीना बीते महीने के मुकाबले में शुभ नहीं रहेगा। पैसे के लिए ज्यादा भागदौड़ हो सकती है। कठिन परिश्रम करने से ही सफलता मिलेगी। किसी को दिया गया उधार डूब सकता है इसलिए बाकी के महीनों में सचेत रहें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए साल के आखिर दो महीनों में परिवर्तन करना अच्छा रहेगा।
परिवार
घर परिवार के नजरिए से साल के बाकी महीने शान्ति से गुजरेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। 
सेहत
सेहत मिलीजुली रह सकती है। 
शुभ अंक
धनु राशि के लिए बाकी बचे महीने के लिए 3,6, 12 और 18 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
पीला और सुनहरा
शुभ रत्न
पुखराज पहनने वाले इस राशि के जातको के लिए शुभ रत्न रहेगा।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
पीली चीजों का दान करें।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
शनि धनु राशि में है और इस राशि पर 24 जनवरी 2020 तक शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
मकर राशि
मकर राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि दसवें स्थान पर आती है। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक होती है। मकर राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 का बाकी महीना लाभ मिलने के योग है। पैसे का लेन- देन ज्याद न करें। नुकसान होने की आशंका है। साल के समाप्त होते होते आपका भाग्य आपके साथ खड़ा होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। साल के कुछ महीनों में शेयर निवेश करने में सावधानी बरतें। नौकरी करने वाले जातको के लिए साल का बाकी बचा महीना तनावभरा रह सकता है।
परिवार
परिवार के सभी सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति रवैया बहुत अच्छा रहेगा। 
सेहत
सेहत के मामले में साल के आखिरी तीन महीनों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। कोई गंभीर हादसा घट सकता है।
शुभ अंक
मकर राशि के लिए 6 और 8 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
नीला और फिरोजी
शुभ रत्न
नीलम पहनने वाले जातको के लिए बाकी महीना शानदार रहेगा।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
शनि मंदिर के दर्शन करें और हनुमान जी लड्डू चढ़ाएं।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
2020 तक शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या इस राशि पर रहेगी।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि 11वें स्थान पर आती है। कुंभ राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों में एक से अधिक जगहों पर परिवर्तन करने की आदत होती है। कुंभ राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे। 

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 का बाकी महीना ठीक रहेगा। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों के प्रमोशन के दरवाजे शीघ्र खुल जाएंगे। जो जातक नौकरी विशेषकर सरकारी नौकरी में प्रयासरत उन्हें जल्दी ही सफलता मिलेगी। कहीं से अतिरिक्त धन आने से आपके लिए कोई रूका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अक्टूबर से नवंबर का समय कुंभ राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। 
परिवार
परिवार में सदस्यों के बीच खटास बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा जो आगे चलकर गंभीर भी हो सकता है। सचेत रहें।
सेहत
सेहत के मामले में पहले के मुकाबले सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक
मकर राशि के लिए 4, 6 और 8 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
नीला और काला
शुभ रत्न
नीलम पहनने वाले जातको के लिए बाकी महीना शानदार रहेगा।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
कुंभ राशि पर इस समय शनि की साढ़े साती नहीं है। 24 जनवरी 2020 से आप के ऊपर शनि की साढे़साती लग जाएगी।

horoscope 2019 rashifal rest six month month of 2019
राशि
मीन राशि
मीन राशि, सभी 12 राशियों के चक्र में यह राशि अंतिम स्थान पर आती है। मीन राशि का स्वामी भी गुरु ग्रह है। इस राशि के जातक बड़े सपने देखने वाले होते हैं। मीन राशि के लिए साल 2019 के बाकी बचे 6 महीने कैसे रहेंगे।

आर्थिक पक्ष- जून से दिसंबर 2019 तक
आर्थिक नजरिए से साल 2019 का बाकी महीना शुभ फलदायक रहेगा। जीवन में सफलता मिलने से मानसिक शांति एवं संतोष प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगतिपूर्ण समय है। विदेश संबंधित व्यापार के समय उत्तम है। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी जो आपको करियर पथ पर सफलता दिलाएगी। अति उत्साहित होकर व्यवसाय में गलत कदम उठाने से बचें। आखिरी महीना दिसंबर विशेष फलदायी रहेगा।
परिवार
संतान तथा परिवार के लिए बाकी का महीना पहले की अपेक्षा अनुकूल रहेगा। इस समय जीवन साथी के स्वभाव में जिद का भाव कम होने से संबन्धों की मधुरता शुभ बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। 
सेहत
माता से वैचारिक मतभेद, परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। साल के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। 
शुभ अंक
मकर राशि के लिए 11, 12, 18 और 20 अंक शुभ रहेगा।
शुभ रंग
पीला और लाल
शुभ रत्न
पुखराज पहनने वाले जातको के लिए बाकी महीना शानदार रहेगा।
जून से दिसंबर 2019 तक के लिए उपाय
सूर्य को जल चढ़ाएं।
शनि की साढे़साती और ढैय्या
मकर राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed