बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कुंभ वार्षिक राशिफल 2024

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।

राशि स्वामी - शनि
राशि नामाक्षर - गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य -श्रीशिव जी
भाग्यशाली रंग - भूरा और काला
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार और बुधवार 


करियर
इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। तृतीय गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपके पराक्रम और कार्य क्षमताओं का विकास होगा। अप्रैल से चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य
यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। राशि में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। संतुलित भोजन करें और अनुशासित जीवन शैली अपनाएं। लापरवाही बिल्कुल ना करें शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्यतः अनुकूल रहेगा। शनि की साढ़ेसाती की वजह से जोखिम उठाने वाला निर्णय लेने से बचें। इस वर्ष अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट बिगाड़ सकता है। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा उस समय आपको भूमि, भवन और वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त हो सकता है।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा क्योंकि सफलता प्राप्त हेतु आपके अथक प्रयास करना पड़ेगा। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आलस्य की भावना सफलता में बाधक हो सकती है इसलिए इस वर्ष आपको आलस्य से बचना चाहिए।

उपाय
शनिवार के दिन शनि मंदिर में दर्शन करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए पूरे वर्ष लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और करेंगे तरक्की, पढ़ें कैसा रहेगा आपका दिन

04 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
03 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
02 Sep 2026
01 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed