बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कुंभ वार्षिक राशिफल 2019

डाॅ. अजय भाम्बी, ज्योतिषाचार्य

Aquarius Horoscope 2019
राशिकाल: 12 फरवरी से 13 मार्च 
राशि चिन्ह: घड़ा
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि 

कुंभ राशिफल 2019

जनवरी और मार्च के मध्य का समय कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। अतिचारी बृहस्पति आपकी राशि से दशम भाव में यानि वृश्चिक राशि में 29 मार्च तक रहेगा। शनि आपकी राशि से एकादश भाव में अच्छा चल रहा है। स्वयं की सूझबूझ से लिए गये निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता आदि के माध्यम से रोजी-रोजगार प्राप्त करने की फिराक में हैं तो इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर दो तरह की स्थितियां आपके सामने पेश आएंगी। एक स्थिति ऐसी होगी, जहां पर सीनियर्स और कलीग्स ना केवल आपकी प्रतिष्ठा बढ़ायेंगे बल्कि कोई पदभार भी प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त कार्यभार भी आपको दिया जा सकता है। जिसे लेकर आपके मन में शुरू में बेचैनी हो सकती है, लेकिन बाद में इसका लाभ भी होगा। आय में वृद्धि के संकेत भी बन रहे हैं। 

अप्रैल का महीना विशेष रूप से अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान बृहस्पति एकादश भाव में प्रवेश कर चुका है। राहू भी 23 मार्च को मिथुन राशि में आ चुका है। केतु एकादश में है ही। यह महीना आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के लिए किये गये कार्य अच्छा लाभ दे सकते हैं। अचानक से किसी महती योजना में प्रवेश भी कर सकते हैं। अगर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान मनमाफिक स्थितियां निर्मित होंगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा का योग बन रहा है और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। 

मई से अक्टूबर का समय अच्छा ही व्यतीत होगा। बृहस्पति 23 अप्रैल को वक्रगति से पुनः वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और यहां 5 नवम्बर तक रहेगा। करियर की दृष्टि से यह समय अच्छा है। आगे बढ़ने के बहुत अच्छे प्राप्त होंगे। यदि नौकरी में हैं तो पदभार में वृद्धि हो सकती है। यदि अन्यत्र या नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दिशा में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। वर्तमान व्यवसाय में लाभजन्य स्थितियां निर्मित होंगी और विस्तार भी कर सकते हैं। यदि कोई नया धंधा या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। यदि पैतृक या किसी विवादित संपत्ति को लेकर कोई विवाद या कोर्ट केस चल रहा है तो उसे कोर्ट के बाहर सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

मई से लेकर सितम्बर तक मंगल की स्थिति गोचर से बहुत अच्छी रहेगी। सूर्य भी इन दिनों सहायक सिद्ध होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों को इस अवधि में आसानी से संपन्न कर सकते हैं। 

अक्टूबर का महीना प्रोफेशनल रूप से नरम है, अतः इस समय विशेष सावधानी बरतें। 

नवम्बर - दिसम्बर के महीने विशेष रूप से अच्छे रहेंगे। जैसा कि विदित है बृहस्पति 5 नवम्बर को धनु राशि में प्रवेश कर शनि और केतु के साथ संयोग बना चुका है। प्रोफेशनल दृष्टि से कोई ऐसा प्रोजेक्ट या प्लानिंग अमल में आ सकती है, जिसे लेकर आप पिछले काफी समय से प्रयत्नशील थे। कार्यवश देश-विदेश की यात्राओं का योग बन रहा है और ये यात्राएं आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होंगी। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी यह समय काफी माकूल है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

परिवारः

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष काफी सुखद स्थितियां निर्मित करेगा। कुल मिलाकर पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा एवं भावनात्मक स्तर पर एक दूसरे से गूथे भी रहेंगे। परिवार वृद्धि का योग चल रहा है, जिसमें विवाह या शिशु जन्म आदि की संभावना प्रबल हो रही है। यदि परिवार में कोई रेनोवेशन या शिफ्टिंग करने का मन बना रहे हैं, तो यह कार्य भी संपन्न हो सकता है। अगर स्वयं विवाह के योग्य हैं तो विवाह होने अच्छी संभावनाएं हैं। परिजनों के साथ यात्रा और सैर-सपाटे पर भी जाएंगे। 

धन सम्पत्तिः

धन संपत्ति की दृष्टि से वर्ष काफी अच्छा है। आर्थिक स्थिति में आशातीत मजबूती आएगी। इस दृष्टि से अप्रैल, नवम्बर, दिसम्बर के महीने विशेषरूप से अच्छे हैं। इस वर्ष प्रोफेशनली आप काफी बेहतर करेंगे, जिसके फलस्वरूप रेगूलर इन्कम में भी वृद्धि का योग बन रहा है। अगर कोई धन संपत्ति या प्रॉपर्टी आदि मिलने के आसार हैं तो यह कार्य भी इस वर्ष बन सकता है। 

कार्यक्षेत्रः

कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह वर्ष विशेष रूप से अच्छा है। जिंदगी में आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि उनका ठीक से उपयोग कर पाएंगे तो निसंदेह बहुत अच्छा लाभ भी होगा। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में हैं उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा। अगर विदेश में रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं तो इस दिशा में भी आपको सफलता मिलेगी। प्रमोशन और ट्रांसफर का योग भी बना हुआ है। 

सेहतः

सेहत की दृष्टि से यह वर्ष कुल मिलाकर अच्छा है लेकिन हमारी ऐसी मान्यता है कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना जीवन में आगे चलकर महंगा साबित होता है। यदि इस सूत्र को गांठ बांध लेंगे तो लाईफ की क्वालिटी बदल जाएगी। ग्रहों की दृष्टि से यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। फिर भी मार्च और सितम्बर के महीने नरम है, इस दौरान अपने और परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

ज्योतिषीय उपायः

आपकी राशि से यदि 8 मुखी, 11 मुखी और 15 मुखी रूद्राक्ष धारण करेंगे तो यह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। नगों की दृष्टि से नीलम, पन्ना और हीरा पहनना सदैव सहायक सिद्ध होगा। 

क्या करेंः

यह वर्ष बहुत अच्छा है। यदि मनोयोग से समय का सदुपयोग करने का प्रयत्न करेंगे तो आपको आशा से अधिक लाभ होगा। महत्वाकांक्षी योजनाओं को व्यवहार में लाने का वर्ष है।

क्या न करेंः

यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसको न्यायिक प्रक्रिया में न उलझा कर आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपकी यह समस्या इसी वर्ष हल हो जायेगी।

विज्ञापन

Recommended

भाद्रपद अमावस्या 2026: दो दिन रहेगी भादो अमावस्या, राशि अनुसार जानें किस चीज का दान आपके लिए रहेगा शुभ

09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Sep 2026
08 Sep 2026
09 Sep 2026
09 Sep 2026
08 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed