फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Vastu Tips Follow These Easy Feng Shui Remedies for Love in Married Life

सुखी दांपत्य जीवन और करियर-कारोबार में तरक्की के लिए अपनाएं फेंगशुई के उपाय

Tue, 22 Apr 2025 06:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Apr 2025 06:15 AM IST
सार

फेंगशुई वास्तु शास्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को दर्शाते हैं। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर सिक्कों लटकाया जाता है।

विज्ञापन
Feng Shui Vastu Tips Follow These Easy Feng Shui Remedies for Love in Married Life
फेंगशुई के कुछ उपाय अपनाकर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

घर और आसपास में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जाएं रहती हैं। वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। साथ ही साथ घर पर ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा रहे इसके लिए भी कई तरह उपाय होते हैं। न सिर्फ वास्तु में बल्कि फेंगशुई शास्त्र में भी जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के और जीवन में तरक्की के लिए कई तरह उपाय भी होते हैं। फेंगशुई से जुड़ी हुई कुछ चीजों को घर पर रखने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धन-दौलत, तरक्की और सुखद दांपत्य जीवन के लिए फेंगशुई के कुछ उपाय आजमाएं जा सकते हैं। 
विज्ञापन

  
फेंगशुई घंटी
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में घरों में लटकती हुई घंटियों का विशेष महत्व होता है। घर के दरवाजे और खिड़कियों में फेंगशुई घंटी को टांगने पर वातावरण बहुत ही सकारात्मक और खुशनुमा होता है। समय-समय पर जब भी घंटियों की आवाज आती है तो घर का माहौल बहुत ही सकारात्मक हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। 
विज्ञापन


फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को दर्शाते हैं। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर सिक्कों लटकाया जाता है। इससे घर से दरिद्रता दूर होती है। करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर रखना अच्छा होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

Feng Shui Tips: नौकरी में तरक्की और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं फेंगशुई की ये सात उपाय

डॉल्फिन मछली
मछली को शुभ और पवित्र माना जाता है। फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। नौकरी, व्यापार में तरक्की और दांपत्य जीवन में सुख के लिए डॉल्फिन मछलियों  का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। मछली के जोड़ों को घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंगरूम में रख सकते हैं।

   
ड्रैगन मछली
घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है।  ऐसी मान्यता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है। 

Feng Shui Tips: घर की खुशहाली के लिए करें फेंगशुई के ये पांच उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

कछुआ
एक तरफ जहां वास्तु में कुछआ को बहुत ही शुभ माना जाता है उसकी प्रकार फेंगशुई में इसका विशेष महत्व होता है। घर पर कछुए को रखने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed