{"_id":"633c319a3338fd729b38abc3","slug":"dussehra-2022-upay-according-to-zodiac-signs-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2022: दशहरे पर राशि के अनुसार करें उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Dussehra 2022: दशहरे पर राशि के अनुसार करें उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन
Wed, 05 Oct 2022 07:38 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 05 Oct 2022 07:38 AM IST
सार
Dussehra 2022 Upay According to Zodiac Signs: 05 अक्टूबर 2022 को दशहरा है। ये पर्व हर साल शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
विज्ञापन
दशहरा 2022
- फोटो : istock
विस्तार
Dussehra 2022 Upay According to Zodiac Signs: 05 अक्टूबर 2022 को दशहरा है। ये पर्व हर साल शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा के पर्व को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं दशहरे पर राशि के अनुसार उपाय-
विज्ञापन
Kartik Month 2022: इस दिन से शुरू हो रहा कार्तिक माह, जानिए कब है करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा
विज्ञापन
मेष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों को इस दिन घी का दीपक जला कर हनुमान कवच का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी कृपा से आत्मबल मिलेगा।
वृषभ
वृषभ राशि वाले दशहरे के दिन रामचरित मानस का पाठ करें। जीवन की सभी समस्या दूर होंगी।
मिथुन
मिथुन राशि वाले दशहरे के दिन रामायण के आरण्यक कांड का पाठ करें। इसके बाद भगवान हनुमान को पान अर्पित करें।
कर्क
कर्क राशि वाले जातक दशहरे के दिन पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाकर जल में प्रवाहित कर दें।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को जीवन में सफलता के लिए दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि वाले दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं।
तुला
तुला राशि वाले लोग दशहरे के दिन बाल कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को चावल की खीर अर्पित करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी की कृपा पाने के लिए दशहरे के दिन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
धनु
धनु राशि के लोग दशहरे के दिन अयोध्या कांड का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को शुद्ध शहद चढ़ाएं।
मकर
मकर राशि वाले लोग दशहरे के दिन किष्किंधा कांड का पाठ करें। हनुमान जी को लाल मसूर अर्पित करके मछलियों या बकरियों को खिला दें।
कुंभ
कुंभ राशि जातक दशहरे के दिन हनुमान जी को मीठे गुड़ वाले टिक्कड़ बना कर अर्पित करें। इसके बाद उसे चीटियों को खिला दें।
मीन
मीन राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को लाल पुष्प या माला अर्पित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन