Dhan Prapti Ke Upay: कड़ी मेहनत के बाद भी खाली रहती है जेब तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी
Dhan Prapti Ke Upay: जीवन में धन-सम्पति हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिनके कारण उन पैसों की बचत कर पाना मुश्किल हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dhan Prapti Ke Upay: जीवन में धन-सम्पति हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिनके कारण उन पैसों की बचत कर पाना मुश्किल हो जाता है। किसी न किसी वजह से कमाए हुए सारे पैसे खर्च होने लगते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं और आपके भी पैसे बिना वजह खर्च हो जाते हैं, तो आप कुछ ज्योतिष उपाय आजमा कर देख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को पैसे बचाने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
- यदि आपके भी घर में आमदनी से अधिक खर्चे हैं तो महीने की पहली तारीख को माता लक्ष्मी को एक सिक्का चढ़ाएं और फिर उसे आटे के डब्बे में रख दें। ऐसा करने से लाभ मिलता है और पैसे कम खर्च होते हैं।
- ज्योतिष उपायों में लौंग को बेहद चमत्कारी माना गया है। फिजूलखर्ची रोकने के लिए अपने पर्स में लौंग के सात दाने रखें। ऐसा करने से रुपये-पैसों की बचत होती है।
- वहीं यदि आप अचानक से धन लाभ पाना चाहते हैं तो मां दुर्गा को शुक्रवार के दिन गुड़हल के फूल की माला अर्पित करें। ऐसा करने से करने से व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।
- रुके हुए पैसों को वापस पाने के लिए रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही उन्हें गुड़हल का फूल भी चढाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है।
- नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में वृद्धि के नए रास्ते खोलने के लिए रोजाना संध्या पूजा के दौरान मंदिर में कपूर का दीपक जलाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।