फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects

Chandra Grahan 2020: जानें कैसा होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

Thu, 28 May 2020 02:05 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 28 May 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects
Lunar Eclipse seen in Odisha - फोटो : ANI

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण 5 जून को लग रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई देगा। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। सवाल ये है उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता है। क्या यह सामान्य चंद्र ग्रहण से अलग होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : Social Media
क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण? 

उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस स्थिति में लगता है जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही वापस लौट जाता है। इस स्थिति में चांद पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। इस घटना में चांद के आकार पर भी कोई असर नहीं पड़ता है, जबकि वास्तविक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में फर्क पड़ता है। इस घटना को नग्न आंखों के द्वारा नहीं देखा जा सकता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects
chandra grahan 2020 - फोटो : social media

ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण लगना अशुभ होता है। इस दौरान कई तरह के शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण लगने का कारण ये है कि जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य में आ जाती है तो सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंचता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। 

विज्ञापन

Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects
chandra grahan 2020 - फोटो : social media
साल 2020 में लगने वाला तीसरा चंद्र ग्रहण 

इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020 को लग रहा है। इस ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 37 मिनट से शुरु होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 

Chandra Grahan 2020 know about Penumbral Lunar Eclipse and its effects
chandra grahan 2020 - फोटो : social media

2020 में चौथा चंद्र ग्रहण 
30 नवंबर को साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक प्रारंभ होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed