Budh Uday 2023: 12 जनवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव दिलाएंगे अपार धन और सफलता
Budh Uday 2023: नए साल में ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 12 जनवरी 2023 को उदित होने जा रहे हैं। बुध का उदय धनु राशि में होगा, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
विस्तार
Mercury Rise 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। नए साल में ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 12 जनवरी 2023 को उदित होने जा रहे हैं। बुध का उदय धनु राशि में होगा, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी तो कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो बुध के उदय होने से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत भी चमक सकती है। इस दौरान कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं नए साल के पहले महीने में बुध का उदय किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा...
कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
वृश्चिक राशि
नए साल 2023 की शुरुआत में ही बुध ग्रह का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन के मामले में अच्छा खासा लाभ होगा। पैसे कमाने के नए-नए तरीके सामने आ सकते हैं। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। इस दौरान वाणी के दम पर आपके सभी काम बनेंगे।
कुंभ राशि
12 जनवरी 2023 को बुध के उदय के बाद कुंभ राशि के जातकों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
मीन राशि
जनवरी 2023 में बुध देव का उदय मीन राशि वालों को करियर में बड़ा लाभ देगा। नौकरी और व्यापार दोनों के लिहाज से समय अच्छा हो सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी भी मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए ये अच्छा समय हो सकता है।
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।