फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis

Astrology 2022: साल 2022 में इन राशियों का भाग्य नहीं देगा साथ, करना पड़ेगा संकट का सामना

Thu, 30 Dec 2021 12:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 12:37 PM IST
सार

Astrology 2022: नया साल आने में मात्र 2 ही दिन बचे हैं। वैसे तो हम सभी चाहते हैं नया साल हर व्यक्ति के लिए खुशियों भरा हो। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यह संभव नहीं है। आइए जानते हैं साल 2022 में ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis
Astrology 2022 - फोटो : istock

विस्तार

Astrology 2022: नया साल आने में मात्र 1 ही दिन बचे हैं। ऐसे में सबके मन में जिज्ञासावश बस एक ही सवाल कौंध रहा होगा कि आने वाला साल 2022 हमारे लिए क्या लेकर आएगा। वैसे तो हम सभी चाहते हैं नया साल हर व्यक्ति के लिए खुशियों भरा हो। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यह संभव नहीं है । ग्रह नक्षत्रों में आए दिन परिवर्तन के कारण कई राशियों का तो भाग्योदय हो जाता है वहीं कई राशियां ऐसी होती हैं जिसका भाग्य साथ नहीं देता और उन्हें संकट का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं साल 2022 में ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन

astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis
राशि

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए साल 2022 का कुछ समय शुभ नहीं माना जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार साल 2022 में मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राशिफल के अनुसार शनि और बुध की युति के कारण मार्च के आसपास स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है और इसके साथ ही कई शारीरिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है वो समय से पहले ही अपनी स्वास्थ्य जांच कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis
मिथुन

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के जीवन में बड़ी समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों कि स्थिति चुनौतियां लेकर आएगी, हालांकि इसके साथ ही कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। चूंकि शनि मार्च में आपकी कुंडली के अष्टम भाव में स्थित रहेगा जो आपको आर्थिक नुकसान देगा, ऐसी संभावना है। स्वास्थ्य संबंधीं समस्या के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis
राशि

कर्क राशि- साल 2022 के आरंभ में  कर्क राशि के सप्तम भाव में शनि का प्रभाव रहेगा। जिससे कई बड़ी और नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन से जीवन में कई बदलाव आएंगे।  साल के अंत में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। इस वर्ष आपको संतुलन बनाना सीखना होगा खास तौर पर अपनी आय और व्यय के बीच एक संतुलन हासिल करने का कर्क राशि के जातकों को प्रयास करना होगा। 

astrology 2022 these zodiac signs are unlucky in the year 2022 have to face the crisis
राशि

कन्या राशि- स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है। आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। अप्रैल, जून और सितंबर का महीना चुनौतियों भरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उथल पुथल बनी रह सकती है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ होंगे और अपने इस रिश्ते को समाप्त करने के बारे में विचार करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्लेषण जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed