फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 13 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

13 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Wed, 12 Aug 2020 07:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 13 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 13 अगस्त 2020
 दिन - गुरुवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - नवमी, 12:55 तक
नक्षत्र - रोहिणी, 29:19 तक
योग - ध्रुव, 09:43 तक
राहुकाल - दोपहर 14:03 − 15:41
सूर्योदय - 05:52
सूर्यास्त - 18: 57
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:59 − 12:51
 
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम


  • 13 अगस्त का राशिफल 
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने खर्चों से मुक्ति मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी।इन्कम मजबूत होगी। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। खूब मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है। परिवार वालों से प्रिय को इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज मन से खुश होंगे खुद पर ध्यान देंगे। खुशी का वातावरण होगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा होगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। शादीशुदा जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी सी दिक्कतें होंगी। गुस्से में आकर कोई बात ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जिसकी वजह से चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में पूरे अधिकार से काम करेंगे जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बहुत बढ़िया है। अपने प्यार को खुलकर जिएंगे।
कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम में तेजी आएगी। खर्चे भी रहेंगे लेकिन दिन का मजा लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी।
सिंह राशि 
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। काम पर पूरा ध्यान रखेंगे और परिवार को भी महत्व देंगे। सब जगह तालमेल बिठाने की कोशिश रहेगी। लोगों के दिलों पर राज करेंगे। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा।
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में खूब मन लगाएंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। काम से जी चुरा सकते हैं। मन कहीं और होगा, खोए खोए से रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।
तुला राशि 
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। बेवजह की यात्रा पर जाने से बचें। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में तेजी। ससुराल के लोगों से मिलेंगे। उनसे बात करके मन हल्का होगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। बुद्धि काम आएगी जिससे मुश्किलें हल होंगी शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन को एंजॉय करेंगे।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन परिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ हो सकते हैं  काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। ट्रांसफर के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति में दिलचस्पी दिखाना नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर है। काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिमाग बहुत बढ़िया है। क्रिएटिविटी के कारण अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आप और आपके जन्म साथी के बीच में झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। विरोधियों से सतर्क रहें।
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी मां से विशेष लगाव महसूस होगा। घर में सजावट कर सकते हैं। काम के सिलसिले में भी  दिनमान अच्छा रहेगा। तालमेल बनाकर रखेंगे। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोग अपनी गृहस्थ जीवन को लेकर काफी प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बाद बढ़िया है। रिश्ते में भरपूर रोमांस रहेगा।

मीन राशि
आपने आज का दिन अच्छा है। जल्दबाजी में काम करने की आदत से बचना होगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन मन कम लगेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिनमान सामान्य रहेगा।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 13 तारीख को हुआ है। 13 अंकों का योग 1+3= 4 आता है यानी आपका मूलांक 4 आता है। 4 अंक राहु का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 10, 22 और 28
शुभ रंग-  नीला और गुलाबी

मूलांक 4 वाले प्रमुख जातक: श्री श्री रविशंकर, किशोर कुमार, बराक ओबामा, अमित शाह,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed