फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   aaj ka panchang 10 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival

10 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 09 Aug 2020 08:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
aaj ka panchang 10 august shubh muhurat rahu kal daily horoscope pradosh purnima amavasya and vrat festival
astrology
    विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 10 अगस्त 2020
 दिन - सोमवार
 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - कृष्ण
 तिथि - षष्ठी, 06:43 तक
नक्षत्र - अश्विनी, 22:04 तक
योग - शुला, 07:38 तक
राहुकाल - सुबह 07:29 − 09:08
सूर्योदय - 06:51
सूर्यास्त - 19: 00
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 11:59 − 12:52
  • एकादशी व्रत
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 10 अगस्त का राशिफल



मेष राशि 
आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे और आपके दांपत्य जीवन में सुख की भरमार रहेगी। आज का दिन अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन


वृषभ राशि 
आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा कमजोर हो सकता है। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी और जीवनसाथी काफी गुस्से में हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात कहें और  स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आपके कामों में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि 
आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित होना पड़ेगा क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले से भी बेहतर बनेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपका आज काफ़ी धार्मिक दृष्टिकोण रहेगा।

कर्क राशि 
आज आपको थोड़ा ध्यान से रहना होगा क्योंकि दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं  और जीवनसाथी से किसी बात को लेकर  समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि आज उनका प्रिय किसी अलग ही मूड में होगा और उन्हें आपकी बात आसानी से समझ में नहीं आएगी। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन शानदार होगा और आप अपनी ओर से सबको खुश रखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि 
आज भाग्य के सहारे आपके कई बिगड़े हुए काम बन जाएंगे जिससे आपको काफी हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में आज बेहतर समय रहेगा और आपका जीवन साथी पूरी तरह से रोमांटिक और खुश रहेगा जिससे आप भी उनके रंग में रंग जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका प्रिय सामाजिक तौर पर आगे बढ़ने की दिशा में कोई पहल करेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कुछ खर्चे हो सकते हैं।

कन्या राशि 
आज आप किसी बात को लेकर काफी मानसिक तनाव में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और सामान्य गतिविधियों में समय लगेगा। परिवार का वातावरण भी आज कुछ अशांत रह सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप और आपके प्रिय के बीच तालमेल का अभाव होने से स्थिति बिगड़ सकती है। आज के दिन अपने विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि 
आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन फेफड़े और सांस से संबंधित रोगियों को कष्ट हो सकता है। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है और आपके बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के लिए बेहतर दिन है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने प्रिय से आपकी मधुर बातें आपके प्रेम जीवन को और खुशनुमा बनाएंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि भी मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छी बातें होंगी और लोग एक दूसरे से प्रेम का भाव रखेंगे। आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। आपका प्रिय आपके मन को खुश करने वाली बातें करेगा। आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थितियां काफी बेहतर रहेंगी और संतान से सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है और आपको अपने साथ काम करने वालों से थोड़ा सा सावधान रहना होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

धनु राशि 
आज के दिन घर के छोटे काफी आनंदित रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है या आपने नौकरी का आवेदन किया है तो आपको कॉल लेटर आ सकता है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत से भाग लेंगे जिससे आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी बेहतर रहेगा और आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएगी। संतान की ओर से शादीशुदा जातकों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि 
आज आपके पारिवारिक जीवन और आपके काम के बीच तालमेल दिखेगा जिससे हर जगह आप का प्रदर्शन सुधरेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर आत्मग्लानि की भावना आएगी और आप सोचेंगे कि जो काम आपने किया वह आपको नहीं करना चाहिए था। यह आपके खुद के लिए या आपके दांपत्य जीवन से संबंधित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपना ध्यान अपने परिवार पर लगाएंगे। आपको स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा और पैसों के मामले में आपका दिन काफी खुशगवार रहेगा और आपको आर्थिक लाभ होंगे।

कुंभ राशि 
आज आपके मन में प्रेम का भाव रहेगा और लोगों से स्नेह प्रदर्शित करेंगे। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक जीवन पर बोझ बढ़ेगा लेकिन धार्मिक आचरण करेंगे और कुछ इनकम अवश्य होगी जो आपको काफी राहत देगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे और आपकी विचारधारा से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।


मीन राशि 
आज का अधिकांश समय घर से दूर बीत सकता है। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए सोच समझकर बात करना बेहतर होगा।  आजकल आपका भाग्य का सितारा बुलंद चल रहा है जिससे आपके काम सफलता को हासिल करेंगे।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही खुशमिजाज और अच्छे व्यक्तित्व के इंसान है। 10 अंकों का योग 1+0=1 आता है यानी आपका मूलांक 1 आता है। 1 अंक सूर्य का अंक होता है। सूर्य मान सम्मान और नेतृत्व का कारक ग्रह होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।   
शुभ अंक- 15, 7  और 28
शुभ रंग-  लाल और नीला

मूलांक 1 वाले प्रमुख जातक: धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed