{"_id":"5c330e8abdec2256a104f0d6","slug":"8-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 8 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 8 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Mon, 07 Jan 2019 05:51 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन विशेष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शान्त, गम्भीर एवं अन्तर्मुखी प्रवृति के होते हैं। उच्चशिक्षा प्राप्ति के लिए इन्हें प्राय: संघर्ष करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति 30 वें वर्ष के बाद ही होती है। आर्थिक स्थिति अनुकूल ही रहती है। सहोदरों या परिजनों से इन्हें कोई सहायता नहीं मिलती। विवाह एवं संतान सुख देरी से प्राप्त होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति इस वर्ष हो सकती है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, विज्ञान, खोज कार्य, विदेश सेवा, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। धातु व्यवसाय, औषधि, स्वर्णाभूषण, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन