{"_id":"5c497838bdec22738d0b5693","slug":"25-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 25 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 25 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Thu, 24 Jan 2019 06:03 PM IST
विनोद शुक्ला
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान, अद्भुत निर्णय क्षमता एवं उर्वर मस्तिष्क के स्वामी होते हैं। नई सोच एवं कठिन संघर्ष से जूझना इन्हें जीवन पर्यन्त गतिशील बनाए रखता है। अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम के बल पर जीवन के मध्यकाल में पद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। अतीन्द्रियज्ञान के धनी इन जातकों का जीवन अत्यंत श्रेष्ठ एवं सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। चली आ रही निराशा से मुक्ति मिलेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। विदेश यात्रा की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। नाते रिश्तेदरों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, खाद्य विभाग, विदेश सेवा, होटल व्यवसाय, संगीत, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वर्णाभूषण, श्रंगाार प्रसाधन, सजावट का सामान, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। शिक्षा, खाद्य विभाग, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन