{"_id":"5ced71a4bdec2207826de4c7","slug":"an-under-age-girl-of-satna-raped-at-a-hotel-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना की नाबालिग किशोरी संग होटल में दुष्कर्म"}
सतना की नाबालिग किशोरी संग होटल में दुष्कर्म
Tue, 28 May 2019 11:06 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतना की रहने वाली एक सत्रह साल की नाबालिग किशोरी संग कानपुर के युवक ने प्रयागराज में होटल के कमरे में दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने जब परिजनों को इस बारे में बताया तब उनके होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर पर शाहगंज थाने में रिपोर्ट हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कानपुर के श्याम नगर निवासी उमेश कुमार के साथ उसकी मोबाइल फोन के जरिए जान-पहचान हुई थी। उमेश उसे व्हाटसएप कॉल भी करता था। कुछ दिनों की बातचीत के बाद उमेश ने दो मई को उसे मिलने के लिए प्रयागराज बुलाया। वह बिना घर में किसी को बताए ट्रेन से प्रयागराज आ गई। यहां पर उमेश से उसकी मुलाकात हुई। पीड़िता के मुताबिक उमेश शाहगंज स्थित एक होटल में ले गया। उसने नाम बदलकर एक कमरा लिया जहां दोनों एक रात रूके। उसी दौरान उमेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दूसरे दिन नए कपड़े आदि दिलाकर वह उसे कानपुर ले गया लेकिन स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। मोबाइल भी उसने बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तब वह घबरा गई। किसी तरह वह अपने सतना स्थित घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई। किशोरी की बातें सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वह लोग पीड़िता को लेकर पहले सतना थाने पहुंचे, जहां से मामला शाहगंज थाने को सुर्पुद कर दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर शाहगंज के मुताबिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी लेकिन प्रथम दृष्टतया जिस होटल का नाम लिया जा रहा वह होटल शाहगंज क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन