फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निगम के स्वच्छता एप का किया शुभारंभ, कहा- चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है भारत

हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:26 PM IST

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित एक रिजार्ट में हुए कार्यक्र में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष की यात्रा को गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताया।मुख्य वक्ता और कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले के भारत और मोदी सरकार की 11 वर्ष की सेवा के भारत की तस्वीर में बहुत फर्क है। मोदी सरकार के सेवा के 11 साल किसान, महिला, युवा, गरीब को समर्पित रहे हैं। 11 साल की विकास यात्रा अतुलनीय है। उत्तराखंड में केंद्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। इससे राज्य में पर्यटन भी बढ़ा है। देवभूमि में डबल इंजन की सरकार होने से विकास को रफ्तार मिली है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार सख्त निर्णय के लिए पूरे देश में विशेष पहचान बनाए हुए है । उत्तराखंड समान नागरिक सहिता लागू करने वाले देश का पहले राज्य है। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों को आसपास सफाई, पेड़ लगाने, जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का प्रयोग करने के साथ ही 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने 11 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। विधायक शिव अरोरा ने मोदी सरकार की 11 साल यात्रा को ऐतिहासिक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत को नई पहचान मिली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप अदलखा ने की। वहां पर मेयर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, सुरेश परिहार, अमित नारंग, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना सहित अनेक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें