फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलेश्वर महाराज के मेले में मंत्री भी झूमे-नाचे, पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि

रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:01 PM IST

जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंदी में दुलेश्वर महाराज मंदिर पर्यटन विकास समिति की ओर से आयोजित एक दिवसीय द्वितीय पत्थरखोल मेले का कृषि मंत्री गणेश जोशी व नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने कहा कि थौल मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के धरोहर है। इन्हें आगे बढ़ाने व संरक्षित करने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। कृषि मंत्री जोशी ने श्रद्धालुओं के साथ दुलेश्वर महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। कहा कि जौनपुर क्षेत्र के थौल मेले अपनी अगल ही पहचान रखते हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई योजनाएं संचालित की हुई है। नैनबाग क्षेत्र की जलवायु सब्जी व बागवानी की उत्पादन के लिए अच्छी है। लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। ग्रामीणों ने चिन्यालीथात व पत्थरखोल में उत्पादित सब्जी और फलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने ट्राली लगाएं जाने की मांग की। इससे पूर्व कृषि मंत्री ने रविवार की रात को बिनाऊ गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया। कहा उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावना है। प्रदेश में कई गांव पर्यटन गांव के रूप में उभर रहे हैं। कृषि मंत्री ने बांडासारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर व्यास गद्दी से आशीर्वाद लिया। पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रौछेला ने कहा कि पत्थरखोल पर्यटन स्थल नागटिब्बा की गोद में बसा है। इसे पर्यटन के क्षेत्र के विकसित किए जाने की जरूरत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें