फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने और 50 हजार नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी खाली हाथ पुलिस

घनसाली थाना क्षेत्र के सेंदुल गांव में घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारिका प्रसाद मैठाणी के घर में हुई इस घटना को करीब डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित के अनुसार, चोर ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और वहां रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और मामले में कार्रवाई की मांग की गई। द्वारिका प्रसाद मैठाणी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और जांच के साधन उपलब्ध होने के बावजूद लंबे समय तक चोरों का पता नहीं चलना चिंता का विषय है।डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है और परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं का समय पर खुलासा नहीं होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पिछले माह तीन जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। उनके अनुसार, जखाणा और सुनारगांव में हुई चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सेंदुल गांव में द्वारिका प्रसाद मैठाणी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें