देवप्रयाग में सांसद अनिल बलूनी का इंतजार कर रहे आपदा पीड़ितों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे बस अड्डे पर तनाव का माहौल बन गया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पीड़ित पूर्व प्रधान से किसी बात पर कहासुनी हो गयी। और आपत्तिजनक बातें कहने लगे। आपदा पीड़ितों, जिनमें पूर्व प्रधान अरविंद जियाल और धीरेंद्र रावत शामिल थे, ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उनका कहना था कि उनके घर टूटने की कगार पर हैं और वे अपनी समस्या सांसद के सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर आरोप लगाया कि वह अपनी निजी बातों और गाली-गलौज को उनकी गंभीर समस्याओं के बीच ला रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। पीड़ितों का कहना था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका चाहिए, न कि किसी के द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी को सहना।