फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शूर्पणखा बोली-EXCUSE ME...कुछ हटकर है ये रामलीला

रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Jun 2025 02:06 PM IST

रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम मवाणा घोलतीर में इन दिनों रामलीला मंचन चल रहा है। इसमें पूरे क्षेत्र के लोग रामलीला के मंचन का आनंद ले रहे हैं। रामलीला में शूर्पणखा संवाद काफी रोचक रहा। सूर्पनखा ने जब राम के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। राम ने ठुकरा दिया। इसके बाद जब लक्ष्मण से संवाद हुआ तो उसमें सूर्पनखा का किरदार निभा रहे कलाकार ने अंग्रेजी में संबोधन किया। सूर्पनखा ने जैसे ही एक्सक्यूज मी...कहा तो दर्शक भी ठहाके लगाने लगे। रामलीला का मंचन विभिन्न रागनियों और रामचरित मानस की चाैपाईयों से किया जा रहा है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनूप राणा ने बताया कि गांव की रामलीला बहुत प्राचीन है। आज भी इस परंपरा को गांव के सभी लोगों के सहयोग से जीवित रखा गया है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें