केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के 42 दिनों में अब तक 9 लाख 49 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।