रुद्रप्रयाग जनपद के राउंलेक क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला त्रियुगीनारायण टीम ने गेड को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह और दर्शकों में खासा रोमांच देखने को मिला। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उन्होंने सरकार से ऐसे क्षेत्रों में स्टेडियम व खेल संसाधनों के निर्माण की मांग की और साथ में सरकार से कहा कि विकास वहां करो जहां जरूरत है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।