पिरान कलियर में आयोजित 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 81 जायरीनों का जत्था भारत पहुंचा है। जत्था रविवार सुबह लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की स्टेशन पहुंचा। यहां से जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से कलियर ले जाया गया। जायरीनों को वहां साबिर गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।