केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में पहुंचे। वेद निकेतन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।