फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आईडीपीएल स्थित वीरभद्र राजकीय इंटर कॉलेज में छठ महापर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छठ पूजा के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभागार को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में 16 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने 'शीतली बयरिया', 'शीतल दूजे पनिया' और 'कब देब देवता तू आके दर्शनिया' जैसे लोकप्रिय छठ गीतों की प्रस्तुति दी। लोकगीतों की मधुर धुनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका मोनिका रौतेला ने कहा कि छठ महापर्व की असली पहचान इसके पारंपरिक लोकगीत हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस संस्कृति और आस्था को जीवंत बनाए हुए हैं। आधुनिक दौर में डीजे और रीमिक्स का चलन बढ़ने के बावजूद छठ पर्व पर पारंपरिक लोकगीतों का विशेष महत्व बना हुआ है। इन्हीं गीतों के माध्यम से व्रती छठी मइया का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकगीत न केवल पर्व की दिव्यता बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें