फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO :  यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिवार के सदस्यों को बंधाया ढांढस

रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Nov 2024 11:05 AM IST

ऋषिकेश नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सीएम धामी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। सीएम ने कहा की ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक पंवार ने मुखाग्नि दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें