एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों की एक टीम प्रत्येक शुक्रवार के दिन रानीपोखरी पंचायत घर में ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करेगी। वहीं जरूरत पड़ने पर मरीजों को एम्स के फैमिली मेडिसन विभाग की ओपीडी में सीधे एंट्री भी देगी। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। एम्स के सोशल आउटरीच सेल के अंतर्गत कम्यूनिटी होलेस्टिक एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत गांवों के लोगों को स्वास्थ्य बनाने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए रानीपोखरी पंचायत ने एम्स के साथ एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके बाद अब एम्स की टीम प्रत्येक शुक्रवार को रानीपोखरी पंचायत घर आकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। वहीं जिन मरीजों को अधिक तकलीफ होगी। ऐसे मरीजों को फैमिली मेडिसन की ओपीडी में सीधे एंट्री मिलेगी। फिजिशियन, नर्सिंग और अन्य मेडिकल स्टाफ वर्क प्लेस फर्स्ट एड के तहत ग्रामीणों को उनके बीपी, शुगर, मोटापा आदि जांचने के तरीके भी बताएगी। वहीं लोगों को बिमारियों से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। जिसके बाद इस कार्यक्रम के सफल होने के बाद एम्स रानीपोखरी क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से गोद लेगा।